Doordrishti News Logo

कायलाना के पास मिली बाइक, पानी में तलाशने पर मिला युवक का शव

जोधपुर,कायलाना के पास मिली बाइक, पानी में तलाशने पर मिला युवक का शव। शहर के कायलाना क्षेत्र में बुधवार को एक बाइक खड़ी नजर आई। बाइक पर सामान रखा हुआ था। जिससे आशंका जताई गई कि कोई पानी में गिरा होगा। इस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कायलाना के पानी में तलाश करवाई तब एक युवक का शव बरामद हुआ। शव को पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए एमडीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

यह भी पढ़ें – लंबे समय से बंद पड़े मकान में चोरों ने लगाई सैंध

राजीव गांधी नगर थानाधिकारी देवीचंद ढाका ने बताया कि शाम को सूचना मिली कि कायलाना में एक संदिग्ध बाइक खड़ी है। जिस पर पुलिस वहां पहुंची। बाइक पर किसी का चश्मा आदि सामान रखा हुआ था। पानी में किसी के गिरने की आशंका में तलाश करवाई गई। तब बाद में एक युवक का शव मिला। गाड़ी नंबर से युवक की पहचान चाणक्य नगर लाल सागर निवासी धर्मेंद्र सोनी के रूप में की गई है।

Related posts:

पुलिस कर्मियों का शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक-पुलिस आयुक्त

March 14, 2026

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग प्रथम में 10 व द्वितीय में 8 प्रकरण रखे गए

March 14, 2026

रेलपथ अनुरक्षण कार्य के चलते समपार फाटक संख्या C-218 बंद रहेगा

March 14, 2026

जोधपुर रेलवे स्टेशन पर डिजिटल लॉकर सुविधा

March 14, 2026

देर रात भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों का तबादला

March 14, 2026

फसलों व वृक्षों के परागण में कीट परागणकर्ताओं की भूमिका पर प्रशिक्षण

March 14, 2026

चिकित्सा शिक्षा में आधुनिक तकनीकों का समावेश समय की आवश्यकता-गर्ग

March 14, 2026

सरसों व चना की समर्थन मूल्य पर खरीद

March 14, 2026

गैस की बड़ी कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन

March 14, 2026