Doordrishti News Logo

डीआरएम ने किया फुलेरा सेक्शन का सेफ्टी इंस्पेक्शन

  • नावा सिटी में व्यापारियों से मिले,गुड्स शेड का अवलोकन
  • डेगाना और रेन रेलवे स्टेशनों पर पुनर्विकास कार्यों का लिया जायजा

जोधपुर,डीआरएम ने किया फुलेरा सेक्शन का सेफ्टी इंस्पेक्शन।डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने गुरुवार को जोधपुर-फुलेरा रेल मार्ग के स्टेशनों का गहन निरीक्षण किया तथा सुरक्षित रेल संचालन से जुड़े उपक्रमों और यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। जोधपुर से मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ डीआर एम ने सबसे पहले सांभर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया तथा वहां सेफ्टी उपकरणों की उपलब्धता और इनके प्रति कर्मचारियों की दक्षता की जांच की।

यह भी पढ़ें – किसानों व व्यापारियों का पलायन रोकने के लिए मुख्यमंत्री से गुहार

उन्होंने सांभर से नावा सिटी रेलवे स्टेशनों के बीच सेफ्टी निरीक्षण के दौरान समपार फाटकों,सिग्नल और ब्रिजों की स्थिति देखी और मानसून अवधि के दौरान इन पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नावा सिटी रेलवे स्टेशन पर बनवाए जा रहे गुड्स शेड के निर्माण कार्यों का अवलोकन किया और उपस्थित व्यापारियों से मिलकर उनकी लदान संबंधी समस्याएं सुनी और सुझाव लिए।

यह भी पढ़ें – 30 जून को जोधपुर आएंगे केंद्रीय मंत्री शेखावत

वे विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण करते हुए डेगाना और रेन रेलवे स्टेशनों पर पहुंचे तथा अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत कराए जा रहे इनके पुनर्विकास कार्यों का अवलोकन कर कार्य की प्रगति की समीक्षा की। डीआरएम ने मेड़ता रोड रेलवे स्टेशन पर बन रहे ओवर ब्रिज का भी निरीक्षण किया और कार्यों की गुणवत्ता की जांच की। निरीक्षण दौरे में डीआरएम के साथ वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय)मनोहर सिंह, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (संकेत व दूरसंचार) सुरेश नेहरा,सहायक वाणिज्य प्रबंधक राजकुमार उधवानी,सहायक मंडल इंजीनियर अमरचंद बैरवा सहित अनेक निरीक्षक व आरपीएफ जवान भी उपस्थित थे।

Related posts:

जोजरी नदी में प्रदूषण फैलाने पर 6 और उद्यमी गिरफ्तार

September 17, 2026

वार्ड 50 जीतकर भाजपा की कुल सीटें हुई 45

September 17, 2026

तलाक के बाद हाईकोर्ट की समझाइश से बदला फैसला

September 17, 2026

मारवाड़ चिकित्सा विश्वविद्यालय में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत की शपथ

September 17, 2026

MDM अस्पताल में रक्तदान शिविर में 114 यूनिट रक्त संग्रह

September 17, 2026

न्यायिक बुनियादी ढांचा सरकार की कृपा नहीं,संवैधानिक आवश्यकता: हाईकोर्ट

September 17, 2026

WhatsApp हैकिंग से बचने के लिए राजस्थान साइबर क्राइम की एडवाइजरी जारी

September 17, 2026

भाजपा प्रत्याशी हेमा राम चौधरी जीते

September 17, 2026

प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन आज घर-घर जलेगा आशीर्वाद का दीया,दीर्घायु की होगी कामना

September 17, 2026