Doordrishti News Logo

श्रीमाली ब्राह्मण महिला मंडल का नो दिवसीय गीत शिविर सम्पन्न

जोधपुर,श्रीमाली ब्राह्मण महिला मंडल का नो दिवसीय गीत शिविर सम्पन्न। श्रीमाली ब्राह्मण महिला मंडल फतेह सागर-गुलाब सागर जोधपुर के तत्वाधान में श्रीमाली ब्राह्मण पंचायत भवन फतेह सागर में रातीजोगा के गीत गायन का नो दिवसीय शिविर का आज सम्पन्न हो गया।

यह भी पढ़ें – आपसी विवाद में युवक के पीठ में मारा चाकू

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ महालक्ष्मी के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलन कर वैदिक मंत्रोचारण के साथ पूजन कर किया। समापन कार्यक्रम में सुनील त्रिवेदी अध्यक्ष श्रीमाली ब्राह्मण समाज फतेह सागर गुलाब सागर,शारदा श्रीमाली महिला अध्यक्ष,कामाक्षा त्रिवेदी,पूनम व्यास, आराधना व्यास,सोनल मंचासीन थे। अतिथियों द्वारा शिविर में भाग लेने वाली महिलाओं को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।

महिला मण्डल की अध्यक्षा शारदा श्रीमाली ने बताया की समाज की महिलाओं को अपनी संस्कृति से जोड़ने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। कामाक्षा त्रिवेदी ने बताया कि शिविर में भाग लेने वाली महिलाओं को आराधना व्यास ने रातीजोगा के गीत गायन का अभ्यास करवाया। नो दिवसीय शिविर में आराधना,शारदा,कामाक्षा,सुमन, प्रेमलता,सुषमा,पूनम,रेखा,शारदा, अनुराधा,नूतन,जया,ललिता,रीटा, कुसुम,निर्मला,सुमति,अंकिता, विमलेश,सरोज,विमला,रेणु, शालिनी,कल्पना,स्नेहलता,मधु, तरुणा इत्यादि महिलाओं ने उत्साह से भाग लिया।

यह भी पढ़ें – लवमैरिज के 11 दिन बाद युवक ने कायलाना में कूद कर दी जान

इस अवसर पर श्रीमाली ब्राह्मण पंचायत समाज विकास संस्थान फतेह सागर गुलाब सागर जोधपुर की कार्यकारिणी सदस्य के साथ समाज बंधु व मातृशक्ति उपस्थित हुए।

Related posts:

पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 30, 2026

वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए करणसिंह उचियारड़ा

September 30, 2026

रेलवे के खिलाड़ी यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

September 30, 2026

रेलवे गेट संख्या 161 पर अनुरक्षण कार्य के कारण आज यातायात रहेगा बंद

September 30, 2026

जोधपुर स्टेशन की व्यवस्थाओं का डीआरएम व मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

September 30, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में चौथे स्थान पर

September 30, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वीं जयंती पर 75 यूनिट रक्तदान

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बुधवार को जोधपुर आएंगे

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को जोधपुर प्रवास पर

September 30, 2026