Doordrishti News Logo

ईएसआई अस्पताल में मनाया योग दिवस

जोधपुर,ईएसआई अस्पताल में मनाया योग दिवस।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कमला नगर स्थित ईएसआई हॉस्पिटल में 10 वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सामूहिक योगासन करके हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

यह भी पढ़ें – भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण में योग का आयोजन

योगासन का आयोजन हॉस्पिटल के भूतल हॉल में क्षेत्रीय निदेशक अशोक रावत के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर अस्पताल के स्टॉफ ने सामूहिक योगासन कर स्वस्थ रहने की प्रेरणा ली।

यह भी पढ़ें – केन्द्रीय रिजर्व पुलिस ने सामूहिक योगासन कर मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

इस अवसर पर क्षेत्रीय निदेशक अशोक रावत,अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर देवेश जोहरी,डाक्टर,नर्सिंग स्टाफ के साथ अस्पताल के लगभग 100 लोगों ने भाग लिया।