Doordrishti News Logo

केन्द्रीय रिजर्व पुलिस ने सामूहिक योगासन कर मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

जोधपुर,केन्द्रीय रिजर्व पुलिस ने सामूहिक योगासन कर मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस। 10 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के नवारक्षी प्रशिक्षण संस्थान में आर्ट ऑफ लिविंग सोसायटी व योगा अलायंस,जोधपुर के तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह सामूहिक योगासन करके मनाया गया। मुख्य अतिथि कीर्ती चोरडिया योग गुरु एवं उपस्थित 1450 से अधिक अधिकारियों,अधीनस्थ अधिकारियों,कार्मिकों एवं उनके परिवार के सदस्यों,बच्चों एवं स्थानीय नागरिको के साथ राष्ट्रीय योग प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास किया गया। इस वर्ष योग दिवस का ध्येय “स्वयं तथा समाज के लिए योग” है।

यह भी पढ़ें – ऐश्वर्या कॉलेज की छात्रा गरिमा जैन को जेएनवीयू से स्वर्ण पदक

कीर्ती चोरड़िया ने कार्मिको को वार्मअप करवाते हुए राष्ट्रीय योग प्रोटोकॉल के तहत विभिन्न आसनों के बारे में विस्तार से समझाते हुए अभ्यास करवाया। उन्होने जवानों के साथ सूर्य नमस्कार चैलेंज को क्रमवार तरीके से पूर्ण किया। इसके अतिरिक्त सूक्ष्म योग व योग निंद्रा के अभ्यास से तनाव को दूर करना सिखाया।योगा अलायंस कि बालिका लेखिका चौधरी द्वारा योगा-नृत्य का मंचन किया गया। इस आयोजन में प्रो.अविनाश व्यास ने बांसुरी वादन से सहयोग दिया।

यह भी पढ़ें – योग के माध्यम से स्वास्थ्य और कल्याण का आलिंगन

इस अवसर पर बताया गया कि योग से स्वास्थ्य शरीर व मन वाले नागरिक, एक स्वस्थ व सशक्त समाज व राष्ट्र का निर्माण करते है। अशोक स्वामी, पुलिस उप महानिरीक्षक/प्राचार्य सुहेल रहमान सोफी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सत्येंद्र सिहं सोलंकी सहायक कमाण्डेंट,उमेश कुमार, सहायक कमाण्डेंट एवं सुरेश कुमार बिजारनियां,सहायक कमाण्डेंट ने भाग लिया।

Related posts:

अवैध वेंडिंग पर रेलवे का शिकंजा 130 वेंडर्स पकड़े

September 13, 2026

कोटद्वार में हाथियों का आतंक,रात भर दहशत में ग्रास्टनगंज के लोग

September 13, 2026

सरकारी अस्पताल में ब्रेन एन्यूरिज्म का WEB डिवाइस से सफल उपचार

September 13, 2026

पीपा क्षत्रिय समाज का छात्र एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आज

September 13, 2026

जातरू सेवा कर लौट रहे पांच दोस्तों को कार ने मारी टक्कर,दो की मौत

September 13, 2026

अभ्यर्थियों को 29 सितंबर तक प्रस्तुत करना होगा निर्वाचन व्यय लेखा

September 13, 2026

आयुर्वेद चिकित्सालय में चोरी का प्रयास

September 13, 2026

रात्रि में पैदल जाने वाले जातरुओं को पहनाए रिफ्लेक्टिव एप्रिन

September 13, 2026

हिन्दू सेवा मण्डल जोधपुर ने बाबा रामदेव मेला सेवा शिविर का किया ध्वज पूजन

September 13, 2026