राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान में मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
जोधपुर,राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान में मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस। राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान जोधपुर,कौशल विकास एवं केंद्रीय उद्यमशीलता मंत्रालय में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के कार्यालयाध्यक्ष सुजीत आर सिंह उपनिदेशक एनएसटीआई,आशीष वर्मा मीडिया एवं संचार अधिकारी पत्र सूचना कार्यालय,राजेश चौधरी जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केंद्र जोधपुर व संस्थान के सभी अधिकारी,कर्मचारी एवं प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया।
यह भी पढ़ें – आमजन की समस्याओं को सम्मान के साथ सुन कर त्वरित निस्तारण करें-संभागीय आयुक्त
कार्यक्रम में पतंजली योग पीठ के योगाचार्य प्रमोद कुमार माचरा तथा सुजाता शर्मा ने सभी को योगाभ्यास करवाया। कार्यक्रम में सुजीत आर सिंह उपनिदेशक एनएसटीआई ने योग के महत्व को समझाया गया। संस्थान के सहायक निदेशक विश्राम मीना एवं बीरसिंग पी धामी ने योगाचार्य प्रमोद कुमार माचरा तथा सुजाता शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। संचालन संस्थान के प्रशिक्षण अधिकारी पल्लब दत्ता ने किया।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

