Doordrishti News Logo

जोधपुर-चैन्नई एग्मोर व रणकपुर एक्सप्रेस एलएचबी डिब्बों से होगी संचालित

  • चैन्नई एग्मोर सोमवार रात्रि से एलएचबी रैक से चलेगी
  • रणकपुर एक्सप्रेस लालगढ़ से 12 व दादर से 13 जून से एलएचबी रैक से चलना प्रारंभ होगी

जोधपुर,जोधपुर-चैन्नई एग्मोर व रणकपुर एक्सप्रेस एलएचबी डिब्बों से होगी संचालित। रेलवे द्वारा यात्री सुविधा में विस्तार करते हुए दो और ट्रेनों को एलएचबी रैक से संचालित किया जाएगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे द्वारा परंपरागत आईसीएफ कोचों की ट्रेनों को चरणबद्घ तरीके से अत्याधुनिक एलएचबी रैकों में परिवर्तित किया जा रहा है जिसके तहत जोधपुर-चैन्नई एग्मोर साप्ताहिक सुपरफास्ट व रणकपुर एक्सप्रेस ट्रेनों को भी अब एलएचबी डिब्बों से संचालित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें – एयर कोनकोर्स के लिए गांधीनगर स्टेशन पर प्रदेश का पहला गर्डर लांचिंग

उन्होंने बताया कि ट्रेन 22664, जोधपुर-चैन्नई एग्मोर साप्ताहिक 11 जून से एलएचबी रैक से चलना प्रारंभ होगी। इस ट्रेन में एलएचबी रैक के 1 सेकण्ड एसी,11 थर्ड एसी,6 सेकण्ड क्लास स्लीपर,2 जनरल,1 पॉवरकार श्रेणी व 1 गार्ड डिब्बे सहित कुल 22 कोच होंगे।

इसी प्रकार ट्रेन 14707/14708, लालगढ़-दादर-लालगढ़ रणकपुर एक्सप्रेस को भी इसी सप्ताह से अत्याधुनिक एलएचबी रैक से संचालित किया जाएगा। ट्रेन 14707,लालगढ़ से 12 जून और 14708,दादर से 13 जून से एलएचबी रैक से चलने लगेगी जिससे यात्री सुविधा में वृद्धि होगी और उनका सफर आरामदायक होगा।

यह भी पढ़ें – भाजपा कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी

एलएचबी रैक में परिवर्तित होने के बाद रणकपुर एक्सप्रेस में 2 सेकंड एसी,6 थर्ड एसी,7 स्लीपर,4 जनरल,1 पॉवरकार श्रेणी सहित कुल 21 डिब्बे होंगे।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026