Doordrishti News Logo

भाजपा कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी

  • नरेन्द्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली
  • भाजपा प्रधान कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का किया मुंह मीठा

जोधपुर,भाजपा कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी। लोकसभा चुनाव में एनडीए की लगातार तीसरी ऐतिहासिक विजय के बाद नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने की खुशी में भाजपा जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा के निर्देशानुसार भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधान कार्यालय में आतिशबाजी कर कार्यकर्ताओं एवं आमजन का मुंह मीठा कर एक-दूसरे को बधाई दी।

यह भी पढ़ें – हादसों में दो की मौत

जोधपुर के सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत तीसरी बार मोदी के मंत्रिमंडल में सम्मिलित होने पर जोधपुरवासियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट किया। भाजपा संभाग मीडिया संयोजक जगदीश धाणदिया ने बताया कि एनडीए के घटक दलों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास जताया व तीसरे कार्यकाल में किसान,महिला,दलित,वंचित,शोषित वर्गों के उत्थान के साथ युवा व गरीबों का कल्याण होगा व भारत विश्व गुरु की ओर अग्रसर होगा पांचवी अर्थव्यवस्था से तीसरी अर्थव्यवस्था की ओर आगे बढ़ेगा व मोदी जी विकसित भारत बनाने के लिए कार्य करेंगे।

भाजपा प्रधान कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह को टीवी पर लाईव देखा गया। इस अवसर पर महापौर वनिता सेठ,जिला महामंत्री विजय राजोरिया,जिला मंत्री शोभित राठी, आदित्य गहलोत,पूर्व उपाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल,नरेश सुराना,भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया,दिनेश चौधरी,मंडल अध्यक्ष श्याम सुन्दर गौड़,ताराचंद गहलोत,सुरेश भाटी,भेरूदास वैष्णव, हेमंत जामयानी,राकेश बागरेचा, महेंद्र छगाणी,जगदीश तंवर,रफीक लुहार, पार्षद पूजा राठी, मीनाक्षी कोठारी, घनश्याम भाटी, अनिल प्रजापत, अनिल गट्टानी, फतेहचंद माकड, अब्दुल नईम, यूसुफ चौधरी, विष्णु सरगरा, भानुप्रताप खावा, जगदीश सारण मौजूद थे।

यह भी पढ़ें – युवक ने फंदा लगाकर दी जान

शपथग्रहण समारोह में जोधपुर से दिल्ली पहुंचे भाजपा पदाधिकारी
नरेन्द्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री पद के शपथग्रहण समारोह के अवसर पर जोधपुर से जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा,सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी,शहर विधायक अतुल भंसाली,जिला महामंत्री डा. करणी सिंह खींची, मनीष पुरोहित,पूर्व जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार सोनी दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस दौरान गजेन्द्र सिंह शेखावत को तीसरी बार मंत्री मण्डल में सम्मिलित होने पर बधाई दी।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026