शौच के लिए निकले युवक पर धारदार हथियारों एवं सरिया से जानलेवा हमला
- एम्स अस्पताल में कराया भर्ती
- पड़ौसियों से बना आपसी विवाद
जोधपुर,शौच के लिए निकले युवक पर धारदार हथियारों एवं सरिया से जानलेवा हमला। शहर के निकट डांगियवास के जालेली चंपावता गांव में बुधवार की अलसुबह अपने घर से शौच के लिए निकले युवक पर घात लगाए लोगों ने धारदार हथियार एवं सरिया आदि से जानलेवा हमला बोल दिया। हमले में युवक के सिर और आंखों पर गहरी चोटें लगी हैं। उसे एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्रकरण में पिता-पुत्र और मां सहित अन्य पर हत्या प्रयास का केस दर्ज करवाया गया है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है। मामला डांगियावास थाने में दर्ज करवाया गया है।
यह भी पढ़ें – जोधपुर मंडल की नौ ट्रेन 1जुलाई से नियमित नंबरों से होगी संचालित
डांगियावास पुलिस ने बताया कि जालेली चंपावता निवासी बाबूलाल पुत्र लाखाराम विश्रोई की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि बुधवार की सुबह साढ़े छह बजे उसका पुत्र श्रवण शौच के लिए घर से खेतों की तरफ निकला था। तब बीच रास्ते पहले से घात लगाकर बैठे थानाराम,भैपाराम आदि लोगों ने धारदार हथियारों के साथ लाठियां सरियों से हमला बोल दिया। जिससे उसके पुत्र श्रवण के सिर और आंखों पर गहरी चोट लगी। उसके पुत्र को एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने आरंभिक पड़ताल में बताया कि इन लोगों के बीच आपसी विवाद चला रहा है। घायल उपचाराधीन है। हमलावर फरार है जिनकी तलाश की जा रही है। डांगियावास पुलिस ने बताया कि हत्या प्रयास का प्रकरण दर्ज किया गया है।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल किजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

