जोधपुर मंडल की नौ ट्रेन 1जुलाई से नियमित नंबरों से होगी संचालित
- कोरोना से पूर्व लागू हुआ 0 नंबरिंग सिस्टम हटेगा
- संचालन दिवस और समय में कोई परिवर्तन नही
जोधपुर,जोधपुर मंडल की नौ ट्रेन 1जुलाई से नियमित नंबरों से होगी संचालित। रेल प्रशासन द्वारा उत्तर पश्चिम रेलवे पर चल रही 50 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को 1 जुलाई से पुनः नियमित ट्रेन नंबर से संचालित किया जाएगा जिसके तहत जोधपुर मंडल की 9 ट्रेनों के नंबर बदल जाएंगे।
यह भी पढ़ें – आईआईटी जोधपुर ने किया अत्याधुनिक ईवी चार्जिंग एडाप्टर विकसित
जोधपुर डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे बोर्ड के दिशा निर्देशानुसार सभी आईसीएफ व डेमू पैसेंजर ट्रेनें पहली जुलाई से मौजूदा जीरो नंबरिंग सिस्टम के बजाय नियमित नंबर के साथ चलेंगी।उन्होंने बताया कि इन ट्रेनों के संचालन समय और ठहराव में कोई बदलाव नही किया जा रहा है। इसमें उत्तर पश्चिम रेलवे की कुल 50 ट्रेनों में जोधपुर मंडल पर चलने वाली नौ ट्रेनें शामिल है जो इस प्रकार से हैं।
-गाड़ी संख्या 04825/04826, जैसलमेर-जोधपुर-जैसलमेर स्पेशल ट्रेन अब नियमित गाडी संख्या 74843/74844 जैसलमेर- जोधपुर-जैसलमेर रेलसेवा से संचालित होगी।
-गाडी संख्या 04827/04828, परबतसर-मकराना-परबतसर स्पेशल ट्रेन अब नियमित गाडी संख्या 74845/74846, परबतसर- मकराना-परबतसर रेलसेवा से संचालित होगी।
-गाडी संख्या 04839/04840, जोधपुर-बाडमेर-जोधपुर स्पेशल रेलसेवा अब नियमित गाडी संख्या 74839/74840, जोधपुर-बाडमेर- जोधपुर रेलसेवा से संचालित होगी।
यह भी पढ़ें – मरूधर व शालीमार एक्सप्रेस 8 और 9 जून को बदले मार्ग से चलेगी
-गाडी संख्या 04841/04842, जोधपुर-भीलडी-जोधपुर स्पेशल रेलसेवा अब नियमित गाडी संख्या 74841/74842, जोधपुर-भीलडी- जोधपुर रेलसेवा से संचालित होगी।
-गाडी संख्या 04843/04844, जोधपुर-बाडमेर-जोधपुर स्पेशल रेलसेवा अब नियमित गाडी संख्या 54813/54814, जोधपुर-बाडमेर- जोधपुर रेलसेवा से संचालित होगी।
-गाडी संख्या 04845/04846, जोधपुर-बिलाडा-जोधपुर स्पेशल रेलसेवा अब नियमित गाडी संख्या 54825/54826, जोधपुर-बिलाडा- जोधपुर रेलसेवा से संचालित होगी।
-गाडी संख्या 04871/04872, मेडता सिटी-मेडता रोड-मेडता सिटी स्पेशल रेलसेवा अब नियमित गाडी संख्या 74801/74802, मेडता सिटी-मेडता रोड-मेडता सिटी रेलसेवा से संचालित होगी।
-गाडी संख्या 04881/04882, बाडमेर-मुनाबाव-बाडमेर स्पेशल रेलसेवा अब नियमित गाडी संख्या 54881/54882, बाडमेर-मुनाबाव- बाडमेर रेलसेवा से संचालित होगी।
-गाडी संख्या 04883/04884, मेडता सिटी-मेडता रोड-मेडता सिटी स्पेशल रेलसेवा अब नियमित गाडी संख्या 74811/74812, मेडता सिटी-मेडता रोड-मेडता सिटी रेलसेवा से संचालित होगी।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल किजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

