केमिकल हौद में गिरने से झुलसे श्रमिक की मौत
जोधपुर,केमिकल हौद में गिरने से झुलसे श्रमिक की मौत। केमिकल फैक्ट्री में काम करते समय गर्म तरल पदार्थ में गिरने से श्रमिक झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसकी मौत हो गई।माता का कुंड चांदपोल के बाहर सूरसागर क्षेत्र में रहने वाला शिव प्रकाश पुत्र गोरधनराम जीनगर बोरानाड़ा स्थित एक केमिकल एण्ड मिनरल फैक्ट्री में काम करता था।
यह भी पढ़ें – जोश और उत्साह के साथ मनाया विश्व पर्यावरण दिवस
गत सोमवार को फैक्ट्री में काम करते समय पैर फिसलने से वह गर्म केमिकल के हौद में गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसके साथ उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए जहां पर उसने अब दम तोड़ दिया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की। इस संबंध में उसके भाई दीनदयाल उर्फ भवानी जीनगर ने पुलिस में रिपोर्ट दी है।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल किजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

