Doordrishti News Logo

विश्व पर्यावरण दिवस पर जनचेतना रैली निकाली

पोस्टर,भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता हुई

जोधपुर,विश्व पर्यावरण दिवस पर जनचेतना रैली निकाली। राजस्थान भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय जोधपुर के तत्वाधान में ग्रीष्मकालीन कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर कोणार्क उच्च माध्यमिक विद्यालय कमला नेहरू नगर में बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर जनचेतना रैली निकाली गई। इस अवसर पर पोस्टर,भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें – तीसरी बार सांसद बने गजेंद्र सिंह शेखावत दिल्ली रवाना

सर्वप्रथम स्थानीय विद्यालय के अभिरुचि केंद्र के छात्र-छात्राओं द्वारा जनचेतना रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को पुखराज रामावत निदेशक कोणार्क उच्च माध्यमिक विद्यालय जोधपुर एवं संस्था प्रधान वर्षा रामावत ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस अवसर पर पारस राम पटेल,सविता प्रजापत, लक्ष्मी देवी अकिल एवं अन्य स्टाफ उपस्थित थे।

सीओ स्काउट छतरसिंह पिडी़यार ने बताया कि 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जन-जन को पर्यावरण के प्रति जागृत करने के लिए जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसमें अभिरुचि केंद्र के लगभग 100 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। पोस्टर,निबंध व भाषण प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल किजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सरकारी विद्यालयों के संचालन में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी-पटेल

January 24, 2026

अवैध बजरी से भरे दो डंपर जब्त, माइनिंग एक्ट में केस दर्ज

January 24, 2026

शादी वाले घर में लाखों की चोरी परिवार के लोग मुंबई थे

January 24, 2026

मादक पदार्थ रखने और बेचने वालों को पुलिस ने पकड़ा चार प्रकरण दर्ज

January 24, 2026

घर और सार्वजनिक स्थल पर मादक पदार्थ का सेवन करते दस लोग गिरफ्तार

January 24, 2026

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर होगा मतदाता जागरूकता पदयात्रा व साइकिल रैली का आयोजन

January 24, 2026

रोजगार मेले के जरिए लाखों युवाओं को मिल चुके नियुक्ति पत्र- प्रधानमंत्री

January 24, 2026

बसंत पंचमी महापर्व पर एक करोड़ से अधिक ने लगाई संगम पर डुबकी

January 24, 2026

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कलेक्ट्रेट में दिलाई शपथ

January 24, 2026