Doordrishti News Logo

मतगणना से पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण

नरेन्द्र मोदी बनेंगे तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री

जोधपुर,मतगणना से पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सात चरणों में हुए मतदान के बाद मंगलवार 4 जून को मतगणना की जाएगी। इसके लिए भाजपा की ओर से मतगणना में बैठने वाले कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण न्यू पावर हाउस रोड स्थित जोधपुर इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन हॉल में रविवार को सम्पन्न हुआ। अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्जवल कर प्रशिक्षण शुरू किया गया। प्रशिक्षण में जोधपुर लोकसभा चुनाव की होने वाली मतगणना में जाने वाले कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया।

यह भी पढ़ें – लक्ष्मीकांत व्यास का जोधपुर पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत

भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा ने बताया कि मतगणना में बैठने वाले कार्यकर्ताओं को नेताओं ने मतगणना की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए महत्वपूर्ण टिप्स दिये गये। इस प्रशिक्षण में सूरसागर,शहर, सरदारपुरा,लूणी,पोकरण,फलोदी, लोहावट,शेरगढ विधान सभा से मतगणना में बैठने वाले कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। भाजपा नेताओं ने बताया कि मतगणना के दिन विधान सभावार बैठने वाले कार्यकर्ता ईवीएम मशीन एवं कंट्रोल युनिट की सील देखने के निर्देश दिये।

मतों की गिनती करने के बाद गिनती को मतपत्र लेखा से मिलान करने के भी निर्देश दिये गये। मशीन ऑन नहीं होने अथवा किसी भी तरह की गडबड़ी का संशय होने पर आरओ के समक्ष शिकायत दर्ज कराएं। मतगणना निष्पक्ष हो इस हेतु सतर्क रहें। इसके अलावा पोस्टल बेलेट पेपर की सील सही ढंग से प्रदर्शित हो रही है अथवा नहीं इसका विशेष रूप से ध्यान रखने की सलाह दी है। लोकसभा चुनाव में भाजपा एकतरफा जीत रही है,लेकिन मतगणना में किसी प्रकार की कोताही नहीं हो इसके लिये कार्यकर्ताओं को विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें – सरकारी पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त कर पानी की चोरी

कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण के लिए वरिष्ठ नेता व पाली के पूर्व सांसद पुष्प जैन ने मार्गदर्शन दिया। राज्य सभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा,सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी,शहर विधायक अतुल भंसाली,जोधपुर देहात उत्तर जिलाध्यक्ष मनोहर पालीवाल, जोधपुर देहात दक्षिण जिलाध्यक्ष जगराम विश्नोई,जोधपुर लोकसभा के संयोजक राजेन्द्र कुमार गहलोत ने भी टेबल पर बैठने वाले कार्यकर्ताओं को आवश्यक जानकारी दी।

नेताओं ने कार्यकर्ताओं से कहा कि 4 जून को वे सुबह जल्दी मतगणना स्थल पर पहुंच जाएं ताकि उनके सामने ही वीवीपैड आए और खुले।सभी मतगणना एजेंटों से कहा जा रहा है कि वह आखिरी तक मतगणना स्थल नहीं छोड़े और अंत में वोट के आंकड़े का जो प्रमाण पत्र दिया जाता है,उसको लेकर ही बाहर निकलें। जब तक की वीवीपैड मशीन वापस सील नहीं हो जाए और स्ट्रांग रूम में नहीं रखा जाए। तब तक कार्यकर्ताओं को अपनी सीट नहीं छोडने का कहा गया।

प्रशिक्षण के दौरान मंचासीन नेताओं ने कार्यकर्ताओं को एडवांस में जीत की बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीसरी बार ऐतिहासिक विजय हासिल कर पुनः प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। राजस्थान में भाजपा 25 की 25 सीटों पर विजय हासिल करने जा रही है और जोधपुर के गजेन्द्र सिंह शेखावत तीसरी बार जीत की हेट्रिक लगाने जा रहे हैं।
कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री मनीष पुरोहित ने किया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देर रात चाकूबाजी के आरोपी नहीं लगे हाथ फुटेज से तलाश

January 17, 2026

आर्मी पेंशनर्स अस्पताल से महिला का छह तोला सोने का हार चोरी, केस दर्ज

January 17, 2026

महिला कांस्टेबल की फोटो पर आपत्तिजनक कमेंट,केस दर्ज

January 17, 2026

आरोपी को 2 साल की कठोर सजा व 20 हजार रुपए जुर्माना

January 17, 2026

शराब की पार्टी के बाद युवक को एसयूवी से धक्का देकर नीचे फेंका आरोपी ढाबा चालक गिरफ्तार

January 17, 2026

एमबीएम विवि.में राष्ट्रीय जलशक्ति हैकाथॉन कार्यशाला सम्पन्न

January 17, 2026

शील्ड विजेताओं का जोधपुर स्टेशन पर जोरदार स्वागत

January 17, 2026

कचरा निस्तारण को 180 टन प्रतिदिन क्षमता का मैकेनाइज्ड ट्रांसफर स्टेशन बनेगा

January 17, 2026

तिब्बती ऊनी वस्त्र व्यापार संघ ने गरीबों को बांटे निःशुल्क गर्म कपड़े

January 17, 2026