लक्ष्मीकांत व्यास का जोधपुर पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत
जोधपुर,लक्ष्मीकांत व्यास का जोधपुर पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत।उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य वाणिज्य प्रबंधक लक्ष्मीकांत व्यास शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गए।
शनिवार को अपने गृहनगर जोधपुर पहुंचने पर सैंकड़ों रेलकर्मियों ने रेलवे स्टेशन पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
यह भी पढ़ें – बेटी के जन्मदिन पर उम्मेद अस्पताल में 6 एसी भेंट
जोधपुर निवासी व्यास 37 वर्षों की रेल सेवा में विभिन्न प्रशासनिक पदों पर रहते हुए कर्मचारी हितों की सुरक्षा के साथ उत्तर पश्चिम रेलवे जोन पर वाणिज्य विभाग और विशेषकर यात्री सेवा के उन्नयन और विस्तार की दिशा में कई उल्लेखनीय कार्य किए। उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में महाप्रबंधक अमिताभ और प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक नरसिंह ने व्यास की उत्कृष्ट कार्यशैली की प्रशंसा की।
व्यास पिछले दस वर्षों से उत्तर पश्चिम रेलवे जोन मुख्यालय पर विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे। शनिवार को जोधपुर पहुंचने पर बड़ी संख्या में रेलकर्मियों व कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनका माला साफा से गर्मजोशी से स्वागत किया।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

हत्या में प्रयुक्त पिकअप जब्त

फेसबुक के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए

दुकान पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार

चोपड़ के खनन एरिया में सूने स्थान से पकड़ा गया 12 हजार का इनामी

25.970 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद आरोपी गिरफ्तार

नाबालिगों से छेड़छाड़ विवाद में फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार

वीर सपूतों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं: शेखावत

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में छात्र संगठनों का प्रदर्शन

