Doordrishti News Logo

सड़क पर पत्थर बजरी हटाने की बात को लेकर पिता पुत्र वार्ड प्रभारी से उलझे

राजकार्य में बाधा डालने का केस दर्ज

जोधपुर,सड़क पर पत्थर बजरी हटाने की बात को लेकर पिता पुत्र वार्ड प्रभारी से उलझे।शहर के नगर निगम दक्षिण क्षेत्र में वार्ड नंबर 14 में सडक़ पर बिखरी बजरी और पत्थर को लेकर वार्ड प्रभारी पहुंचे। तब पिता पुत्र ने मारपीट की और गाली गलौच कर राजकार्य में बाधा डाल दी। इस पर अब चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में राजकार्य में बाधा डालने का केस दर्ज हुआ है।

यह भी पढ़ें – ओएलएक्स पर कार बेचने का विज्ञापन डाल युवक से 1.50 लाख ऐंठे

नगर निगम के दक्षिण के वार्ड नंबर 14 प्रभारी नितेश कुमार की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि 28 मई को वार्ड पार्षद फतेहराज ने सूचना दी कि वार्ड नंबर 14 स्थित शुगन विहार में निर्माण कार्य करवाने वाले ने सडक़ पर बजरी और पत्थर डाल रखे है। इस पर वार्ड प्रभारी नितेश कुमार वहां पहुंचे। तब निर्माण कार्य करवा रहे भरत और उसके पिता को वहां सामग्री हटाने को कहा गया। इस पर वे झगड़े पर उतारू हो गए और मारपीट करने लगे। रिपोर्ट के अनुसार वार्ड प्रभारी को गाली गलौच की गई। इस बारे में उन्होंने राजकार्य में बाधा डालने का केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने अग्रिम जांच आरंभ की है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026

पोलिंग बूथ में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पैर छूने पर विवाद

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से किया संवाद,लिया फीडबैक

September 11, 2026