Doordrishti News Logo

सड़क निर्माण कार्य में लगे कनिष्ठ अभियंता को मिली जान की धमकी

जोधपुर,सड़क निर्माण कार्य में लगे कनिष्ठ अभियंता को मिली जान की धमकी। शहर के निकटवर्ती बेरू में प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के तहत इन दिनों सडक़ निर्माण का कार्य चल रहा है। वहां काम कर रहे ठेकेदार और इंजीनियर को एक शख्स ने पहले काम को रुकवाया फिर किसी ने कॉल कर जान की धमकी दी। इस पर अब कनिष्ठ अभियंता की तरफ से राजीव गांधी नगर थाने में केस दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने नामजद की अब तलाश आरंभ की है।

यह भी पढ़ें – टेलीग्राम पर ऑनलाइन रिव्यू के नाम पर युवक से 96 हजार की ठगी

सोढ़ेर की ढाणी बनाड़ हाल पीडब्लयू डी के कनिष्ठ अभियंता सुरेंद्र जाट की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया है। इसमें बताया कि इन दिनों बेरू में प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के तहत सडक़ निर्माण का कार्य चल रहा है। गुरुवार को ठेकेदार इंजीनियर कनिष्ठ अभियंता भजनलाल विश्नोई द्वारा जेसीबी की मदद से कार्य करवाया जा रहा था। तब बजरंग सिंह वहां आया और चलते काम में बाधा डाल दी। वह सडक़ निर्माण को लेकर आपत्ति जताने लगा। फिर किसी सज्जनसिंह नाम के शख्स ने कॉल कर धमकी दी। राजीव गांधी नगर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अब जांच आरंभ की है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026

पोलिंग बूथ में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पैर छूने पर विवाद

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से किया संवाद,लिया फीडबैक

September 11, 2026