Doordrishti News Logo

4 हजार 400 लीटर देशी घी 800 लीटर सरसों तेल सीज

मिलावट के खिलाफ अभियान

जयपुर,4 हजार 400 लीटर देशी घी 800 लीटर सरसों तेल सीज।चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिलावट के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत बुधवार को विभिन्न प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करते हुए करीब 4 हजार 400 लीटर देशी घी एवं 800 लीटर खाद्य तेल मिलावटी होने की आशंका पर सीज किया गया।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग के अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा ने बताया कि सूरजपोल मंडी जयपुर में पंचशील इंडस्ट्रीज फर्म खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापा मारा। यहां पर टैगोर ब्रांड का कच्ची घाणी का 808 लीटर सरसों तेल अमानक होने के संदेह पर सीज किया गया। इसी प्रकार गोकुल गाय का 418 लीटर घी अमानक होने की आशंका पर सीज किया गया।

एक्ट के तहत सभी के सैंपल भी लिए गए हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद शर्मा,नरेंद्र शर्मा पवन गुप्ता,लोकेश, रतन गोदारा एवं देवेंद्र आदि ने यह कार्यवाही की।एक अन्य कार्रवाई में विश्वकर्मा रोड नंबर 6 पर झंडेवालाज फर्म के यहां लगभग 4 ​हजार लीटर घी संदेह के आधार पर सीज करने की कार्यवाही की गई।

Related posts:

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दो युवकों से 17 लाख की ठगी

March 4, 2026

महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी: आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित का आरोप

March 4, 2026