Doordrishti News Logo

पांचवीं व आठवीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित

शासन सचिव,स्कूल शिक्षा ने जारी किया परीक्षा परिणाम

जयपुर,पांचवीं व आठवीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित। शासन सचिव,स्कूल शिक्षा कृष्ण कुणाल ने गुरुवार शाम को शिक्षा संकुल में प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन (कक्षा 5),2024 एवं प्रारंभिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण पत्र परीक्षा (कक्षा 8),2024 का परीक्षा परिणाम जारी किया।परीक्षा परिणाम शाला दर्पण पोर्टल तथा पीएसपी पोर्टल पर देखा जा सकता है।

यह खबर भी पढ़िए- 4 हजार 400 लीटर देशी घी 800 लीटर सरसों तेल सीज

कक्षा 5 में 14 लाख 35 हजार 696 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए जिनमें से 13 लाख 93 हजार 423 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। कुल परीक्षा परिणाम 97.06 प्रतिशत रहा। राजकीय विद्यालयों का परीक्षा परिणाम 96.79 प्रतिशत रहा जबकि निजी विद्यालयों का परीक्षा परिणाम 97.40 प्रतिशत रहा। छात्राओं का परीक्षा परिणाम 97.23 प्रतिशत जबकि छात्रों का 96.89 प्रतिशत रहा। यह परीक्षा 33 जिला डाईट ने आयोजित की जिसमें दौसा,सीकर, अजमेर,प्रतापगढ़ तथा चूरू डाईट के क्षेत्राधीन विद्यालयों का परिणाम सर्वाधिक रहा है। कुल 9538 परीक्षार्थियों का परिणान विभिन्न कारणों से रोका गया है। जिनका परिणाम बाद में जारी किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें- चैक अनादरण की आरोपी महिला को 6.93 लाख रुपए जुर्माना व 6 माह की सजा

कक्षा 8 में 12 लाख 50 हजार 800 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए जिनमें से 11 लाख 97 हजार 321 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। कुल परीक्षा परिणाम 95.72 प्रतिशत रहा। राजकीय विद्यालयों का परीक्षा परिणाम 94.54 प्रतिशत रहा जबकि निजी विद्यालयों का परीक्षा परिणाम 97.38 प्रतिशत रहा। छात्राओं का परीक्षा परिणाम 96.39 प्रतिशत जबकि छात्रों का 95.14 प्रतिशत रहा। यह परीक्षा भी 33 जिला डाईट के आधार पर आयोजित की गयी। जिसमें सीकर,दौसा,अलवर,अजमेर, तथा नागौर डाईट के क्षेत्राधीन विद्यालयों का परीक्षा परिणाम सर्वाधिक रहा है। कुल 3550 परीक्षार्थियों का परिणाम विभिन्न कारणों से रोका गया है। जिनका परिणाम बाद में जारी किया जायेगा।

ठगी की इस खबर को भी देखिए- क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठगी,पुलिस ने रिफंड करवाए 25 हजार

उल्लेखनीय है कि कक्षा 8 की परीक्षा 28 मार्च से 4 अप्रेल तक एवं कक्षा 5 की परीक्षा 30 अप्रेल से 5 मई तक आयोजित की गई थी। दोनों परीक्षाओं के परिणाम में परीक्षार्थी की अंकतालिका में अंकों का अंकन नहीं किया गया अपितु ग्रेड वाईज अंकतालिका जारी की गई है। दोनों परीक्षाओं में 5 पाइन्ट ग्रेडिंग सिस्टम ए,बी,सी,डी,ई का निर्धारण किया गया है। कक्षा 5 में विभिन्न ग्रेड प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों की संख्या क्रमशः ए .31.59 प्रतिशत बी .57.33 प्रतिशत,सी. 8.12 प्रतिशत डी .0.01 प्रतिशत रहा। कक्षा 8 में विभिन्न ग्रेड प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों की संख्या क्रमशः ए . 21.05 प्रतिशत,बी.51.79 प्रतिशत, सी.22.69 प्रतिशत,डी.0.20 प्रतिशत रही। ई ग्रेड वाले परीक्षार्थियों को कक्षा उत्तीर्ण करने का एक मौका देते हुए उनकी पूरक परीक्षा आयोजित करवाई जायेगी जिसका आयोजन जुलाई माह में किया जायेगा।

नशे का कारोबार जानिए पूरी कहानी यहां- विवेक विहार के शेखानाडा में बनाई जा रही एमडी ड्रग

इस अवसर पर निदेशक,माध्यमिक शिक्षा आशीष मोदी,निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा सीताराम जाट, अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा पूनम प्रसाद सागर, जिला शिक्षा अधिकारी, प्रारम्भिक शिक्षा,जयपुर जगदीश मीणा सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

इस लिंक को क्लिक कर परीक्षा परिणाम देख सकते हैं https://rajpsp.nic.in/Class5th_8thExam/Home/Result.aspx

Related posts:

1.5 माह के नवजात को गंभीर टिटनेस से मिली नई जिंदगी

September 12, 2026

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026

पोलिंग बूथ में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पैर छूने पर विवाद

September 12, 2026