Doordrishti News Logo

प्रभारी सचिव ने किया लूणी क्षेत्र का निरीक्षण

  • पानी,विद्युत एवं स्वास्थ्य के कारण आमजन को कोई परेशानी न हो
  • सभी समन्वित भाव से करें कार्य

जोधपुर,प्रभारी सचिव ने किया लूणी क्षेत्र का निरीक्षण। राजस्व एवं उप निवेशन विभाग के प्रमुख शासन सचिव एवं जोधपुर जिला प्रभारी सचिव दिनेश कुमार ने बुधवार को कुड़ी होद पंप स्टेशन,मोगड़ा कला स्थित 33 केवी जीएसएस,कांकाणी भाखरी के पास जल जीवन मिशन तहत किए जा रहे कार्यों,उप जिला अस्पताल सालावास एवं सालावास गौशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें – सार्वजनिक स्थलों के वृक्षों पर पक्षियों के परिंडे लगाए परिंडे

प्रभारी सचिव कुमार ने कुड़ी हौद पंप स्टेशन पहुंच कर ऑफिस का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से टैंकरों की जीपीएस ट्रैकिंग,टैंकरों से की जा रहे पानी सप्लाई की जानकारी प्राप्त कर,अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। कार्यालय की साफ सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने मोगड़ा कला स्थित 33 केवी जीएसएस की व्यवस्था को देखा और की जा रही विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की जानकारी ली,उन्होंने उपभोक्ताओं की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए, ताकि आमजन को तुरंत राहत मिल सके।

उन्होंने राजकीय प्राथमिक विद्यालय कांकाणी भाखरी के पास जल जीवन मिशन तहत किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण कर,कार्य की गुणवाता की जांच की जानकारी ली। व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं संबंधित अधिकारियों को तय समय सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि हीट वेव और बढ़ती गर्मी को देखते हुए पानी,विद्युत आपूर्ति एवं स्वास्थ्य के कारण आमजन को कोई परेशानी न हो सभी विभाग समन्वित भाव से कार्य करें।

यह भी पढ़ें – एक और आरोपी को जैसलमेर से पकड़ लाई पुलिस

जिला प्रभारी सचिव ने उप जिला अस्पताल सालावास के महिला वार्ड, ओपीडी सहित अस्पताल के अन्य वार्डों का निरीक्षण कर वहां मरीजों को मिल रही व्यवथाओं को देखा।इस दौरान उन्होंने मरीजों को बेहतर इलाज और सुविधाएं देने के निर्देश दिए।उन्होंने सालावास गौशाला में गौवंशों के लिए की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गौशाला में गौ वंश की संख्या,उनकी नस्ल,पशुओं के लिए उपलब्ध छाया, पानी,चारे इत्यादि व्यवस्थाओं की जानकारी ली। गौशाला प्रबंधन ने गौशाला में पशुओं के लिए की जा रही व्यवस्थाओं से अवगत करवाया। उन्होंने गौ वंश के लिए पर्याप्त छाया, पानी और चारे सहित पशु-पक्षियों के लिए दाने पानी की पर्याप्त व्यवस्था के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल,आईएएस प्रशिक्षु अक्षत कुमार सिंह,अतिरिक्त जिला कलक्टर रतन लाल योगी,उपखंड अधिकारी लूणी पुखराज कांसोटिया, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी प्रवीण प्रकाश चौहान उपस्थित थे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

टिकट चेकिंग के 263 मामलों में कार्रवाई कर 1.58 लाख वसूले

September 12, 2026

1.5 माह के नवजात को गंभीर टिटनेस से मिली नई जिंदगी

September 12, 2026

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026