Doordrishti News Logo

मंडोर सुपरफास्ट और रानीखेत एक्सप्रेस 71 दिनों तक जयपुर नहीं जाएगी

  • 29 मई से 7 अगस्त तक बदले मार्ग से होगी संचालित
  • जयपुर रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य के तहत बनेगा एयर कोनकोर्स
  • दोनों ट्रेनों का संचालन फुलेरा-रींगस के परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा

जोधपुर,मंडोर सुपरफास्ट और रानीखेत एक्सप्रेस 71 दिनों तक जयपुर नहीं जाएगी। जयपुर रेलवे स्टेशन पर री-डेवलपमेंट कार्य प्रगति पर होने के कारण मंडोर सुपरफास्ट और रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेनें बुधवार से 71 दिनों तक बदले मार्ग से संचालित की जाएगी जिसके तहत दोनों ट्रेनें इस अवधि में जयपुर नहीं जाएंगी तथा इन्हें आवागमन में रींगस-रेवाड़ी के बदले मार्ग से चलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें – आमजन के जीवन को बचाना हमारा सर्वप्रथम कर्तव्य-मेहरा

जोधपुर मंडल के डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर रेलवे स्टेशन और प्लेटफॉर्म के री-डेवलपमेंट का कार्य प्रगति पर होने के कारण इन ट्रेनों को जयपुर की बजाय परिवर्तित मार्गों से गंतव्य स्टेशनों तक चलाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जयपुर रेलवे स्टेशन पर एयर कोनकोर्स के निर्माण कार्य के चलते ट्रेन 22996/ 22995,जोधपुर-दिल्ली-जोधपुर मंडोर सुपरफास्ट 29 मई से 7 अगस्त तक आवागमन में 71 दिनों तक निर्धारित मार्ग वाया फुलेरा- जयपुर-अलवर-रेवाड़ी की जगह फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी मार्ग से चलाई जाएगी।ट्रेन परिवर्तित मार्ग में फुलेरा -रींगस-श्रीमाधोपुर-नीमकाथाना-नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

यह भी पढ़ें – भारत निर्वाचन आयोग ने की मतगणना तैयारियों की समीक्षा

डीआरएम ने बताया कि इसी प्रकार ट्रेन15014/15013,काठगोदाम- जैसलमेर-काठगोदाम रानीखेत एक्सप्रेस का संचालन भी आवागमन में 28 मई से 7 अगस्त तक प्रभावित रहेगा। इसके तहत ट्रेन 15014, काठगोदाम से 28 मई से 6 अगस्त तथा वापसी में ट्रेन 15013,जैसलमेर से 29 मई से 7 अगस्त तक कुल 71 ट्रिप आवागमन में निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा की जगह परिवर्तित मार्ग वाया रेवाड़ी- रींगस-फुलेरा के रास्ते चलाई जाएगी।ट्रेन मार्ग परिवर्तन की अवधि में आवागमन के दौरान रेनवाल-रींगस- श्रीमाधोपुर-नीमकाथाना-नारनौल -फुलेरा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

जयपुर जाने वाली अन्य ट्रेनें नियमित रूप से होगी संचालित
उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर रेलवे स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्य के तहत 12 मई से 7 अगस्त तक कुल 88 दिनों की अवधि में प्लेटफॉर्म संख्या 4 और 5 पर एयर कोनकोर्स के फाउंडेशन का कार्य करवाया जाएगा जिसके कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। उल्लेखनीय है कि इस अवधि में जोधपुर से जयपुर स्टेशनों के बीच चलने वाली अन्य रेल सेवाएं यात्रियों के आवागमन हेतु नियमित रूप से उपलब्ध रहेगी।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

October 29, 2026
एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

October 29, 2026
दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

October 29, 2026
वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

October 29, 2026
पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कमला नेहरू टीबी अस्पताल को मिली आधुनिक महिला वार्ड की सौगात

October 29, 2026