सामाजिक सरोकार के तहत भाजपा आज करेगी सेवा कार्य
सभी मंडलों के पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं से भीषण गर्मी में सार्वजनिक स्थलों पर प्याऊ एवं वृक्षों पर परिंडे बांधने का किया आह्वान
जोधपुर,सामाजिक सरोकार के तहत भाजपा आज करेगी सेवा कार्य।भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी एवं मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के निर्देशानुसार राजस्थान में वर्तमान परिस्थितियों में भीषण ग्रीष्म काल में बेजुबान पक्षियों की प्यास बुझाने हेतु बाग बगीचा एवं उचित स्थान पर परिंडे बांधने सहित राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए सार्वजनिक स्थलों पर प्याऊ लगाने का कार्य करने के आह्वान पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा ने सभी जिला पदाधिकारी,मण्डल, मोर्चा के अध्यक्षों से भीषण गर्मी में सार्वजनिक स्थलों पर प्याऊ एवं वृक्षों पर परिंडे बांधने के निर्देश दिये।
यह भी पढ़ें – जिला प्रभारी सचिव का दो दिवसीय जोधपुर दौरा
सामाजिक सरोकार कार्य में सासंद, विधायक व स्थानीय जनप्रतिनिधि द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्र में पशु- पक्षियों के लिये परिंडे लगाये जायेंगे, गायों के लिये रिजका डाला जायेगा एवं आमजन की प्यास बुझाने हेतु सार्वजनिक स्थलों पर शीतल पानी की व्यवस्था भी की जायेगी।जिलाध्यक्ष सालेचा ने बताया कि 28 मई को सामाजिक सरोकार के तहत सभी मण्डलों में बूथ स्तर पर पानी की कुंडिया,परिंडे इत्यादि लगाने का कार्य किया जायेगा।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

