Doordrishti News Logo

परिवार जागरण में गांव गया,चोर 11 तोला सोना व 53 हजार चुरा ले गए

जोधपुर,परिवार जागरण में गांव गया,चोर 11 तोला सोना व 53 हजार चुरा ले गए। शहर के पाल स्थित वेलोरा सिटी होम के पीछे शांति नगर में एक मकान में रात को चोरी हो गई। परिवार के लोग बाड़मेर में जागरण पर गए थे। 18 को गए और वापिस 19 को लौटे थे। अज्ञात चोर 11 तोला सोना,25 तोला चांदी के साथ 53 हजार की नगदी चुरा ले गए। पीडि़त ने इस बारे में बोरानाडा थाने में प्रकरण दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें – अधिकारियों ने किया विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण

बोरानाडा पुलिस ने बताया कि पाल स्थित वेलोरा सिटी होम के पीछे शांति नगर निवासी पीराराम पुत्र चौखाराम जाट की तरफ से केस दर्ज करवाया गया है। इसमें बताया कि वह 18 मई की दोपहर में अपने पैतृक निवास बाड़मेर गिड़ा गया था। जहां रात्रि जागरण का आयोजन था। वापिस 19 को लौटा था। यहां आकर पता लगा कि घर के ताले टूटे पड़े हैं। चोरों ने सारा सामान अस्तव्यस्त करते हुए वहां से 11 तोला सोना जिनमें तिमणिया,कानों के झूमके, अंगुठियां,पूणच के साथ 25 तोला चांदी के आइटम पायेजब इत्यादि चोरी कर गए। साथ ही अलमारी में रखे 53 हजार रूपए भी ले गए। बोरानाडा पुलिस ने सूचना पर मौका मुआयना किया। चोरों का पता लगाया जा रहा है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: