Doordrishti News Logo

हार्ट फेल्यर कांग्रेस में शोध प्रदर्शित कर जोधपुर लोटे डॉ रोहित माथुर

  • मथुरादास माथुर अस्पताल के हृदय रोग विभागाध्यक्ष हैं डॉ रोहित माथुर
  • डॉ रोहित माथुर का शोध पत्र पुर्तगाल के लिस्बोन शहर में आयोजित यूरोपियन सोसाइटी ऑफ़ कार्डियोलॉजी की हार्ट फेल्यर कांग्रेस में प्रदर्शित

जोधपुर,मथुरादास माथुर अस्पताल के हृदय रोग विभागाध्यक्ष डॉ रोहित माथुर ने पुर्तगाल के लिस्बोन शहर में आयोजित यूरोपियन सोसाइटी ऑफ़ कार्डियोलॉजी की हार्ट फेल्यर कांग्रेस में अपना शोध पत्र प्रदर्शित किया। डॉ माथुर ने बताया कि ये शोधकार्य आरनी ग्रुप की दवा सैक्युबिट्रिल -वालसारटन को लेकर मथुरा दास माथुर अस्पताल में किया गया था। हृदय के बायें निलय की कमजोरी के मरीज़ो(लेफ्ट वेंट्रिक्यूलर सिस्टॉलिक डिसफंक्शन) में सैक्युबिट्रिल- वालसारटन राम बाण दवा साबित हुई है परंतु ऐसे मरीज़ जिनका बायाँ निलय ठीक हो पर तकलीफ़ दायें निलय के कारण हो (राइट वेंट्रिक्यूलर सिस्टॉलिक डिसफंक्शन विथ नार्मल लेफ्ट वेंट्रिकल) में अभी तक इस दवा पर कोई शोध नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें – श्रीमहालक्ष्मी व भगवान राधा-कृष्ण का द्वितीय पाटोत्सव सम्पन्न

भारत में ऐसे काफ़ी मरीज़ है जिनके हृदय का दाँया भाग कमजोर है, जिसके कई कारण है जिनमे फेफड़ों की बीमारी जैसे धूम्रपान,टीबी, कोविड मुख्य है। इन मरीजो पर सैक्युबिट्रिल-वालसारटन का उपयोग कर पाया गया कि मरीजों की सेहत, चलने की क्षमता,खून में ऐन टी प्रो बीऐनपी तथा इको के पैरामीटर में काफ़ी सुधार पाया गया।

लिस्बोन में आयोजित इस कॉन्फ़्रेंस में डॉ माथुर द्वारा प्रस्तुत शोध कार्य को काफ़ी सराहा गया। प्रधानाचार्य और नियंत्रक डॉ रंजना देसाई तथा मथुरादास माथुर अस्पताल के अधीक्षक डॉ नवीन किशोरिया ने हृदय रोग विभाग को नया शोध करने पर बधाई दी। डॉ माथुर ने बताया कि सैक्युबिट्रिल-वालसारटन इन मरीजों के लिये भी वरदान साबित हो सकती है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026