Doordrishti News Logo

केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का जताया आभार

जोधपुर, जोधपुर हवाई अड्डा सलाहकार समिति में भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर के छह कार्यकर्ताओं का मनोनयन किया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी ने समिति में जोधपुर शहर के कार्यकर्ताओं के मनोनयन पर भारत सरकार एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत का आभार व्यक्त किया है। मनोयन पर इन सदस्यों का भाजपा कार्यालय में स्वागत किया गया।

भाजपा जोधपुर संभाग मीडिया प्रमुख अचलसिंह मेड़तिया ने बताया कि जोधपुर हवाई अड्डा सलाहकार समिति में पूर्व जिला प्रमुख अमिता चौधरी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा नेता अतुल भंसाली, पूर्व जिला उपाध्यक्ष शिव कुमार सोनी, उद्यमी व समाजसेवी राजीव मूंदड़ा, समाजेसवी यशपाल सिंह तथा भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व सदस्य मनीष पुरोहित को मनोनीत किया गया है।

इनके मनोनयन पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, नगर निगम दक्षिण की महापौर वनिता सेठ, जिला महामंत्री देवेन्द्र सालेचा, जिला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल व डाॅ.करणीसिंह खीची, संभाग मीडिया प्रमुख अचलसिंह मेड़तिया,पार्षद भीमराज राखेचा, पार्षद अनिल प्रजापत व आईटी विभाग के संदीप हर्ष ने बधाई दी।

मनोनीत सदस्य शिवप्रकाश सोनी व मनीष पुरोहित ने भाजपा अध्यक्ष का माला पहनाकर आभार व्यक्त किया। महापौर वनिता सेठ, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी व जिला महामंत्रियों ने मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का आभार व्यक्त किया गया।

दो वर्ष का होगा कार्यकाल, सुझाव दे सकेंगे सदस्य

भारत सरकार के दिशा-निर्देशानुसार प्रत्येक हवाई अड्डे पर प्रगति व विकास के संबंध में चर्चा कर योजनाएं बनाने एवं इस संबंध में विभिन्न सुझाव देने के लिए हवाई अड्डा सलाहकार समिति का गठन किया जाता है। जोधपुर में केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की अनुसंशा पर जोधपुर भाजपा के इन कार्यकर्ताओं का दो वर्ष के लिए नामित किया गया है।

सिविल एन्कलेव जोधपुर के विकास एवं यात्री सुविधाओं की दृष्टि से इसे और अधिक ग्राहकोन्मुखी एवं यात्री सुविधा सेवा के क्षेत्र में सिविल एन्क्लेव की छवि सुधार के लिए समिति के सदस्य सुझाव प्रस्तुत करेंगे।

Related posts:

अमित शाह की मौजूदगी में नर्मदा अवार्ड पर ऐतिहासिक समझौता

July 8, 2026

14 जुलाई को होटल चंद्रा में लगेगा निःशुल्क ज्योतिष शिविर

July 8, 2026

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला खाटू श्यामजी मंदिर प्रतिनिधिमंडल

July 8, 2026

पूर्व डीन के खिलाफ दस्तावेजों में हेरफेर और गबन का केस दर्ज

July 8, 2026

चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने का मामला दर्ज

July 8, 2026

वृद्धा के अनपढ़ होने का उठाया फायदा झांसे में लेकर 25 लाख हड़पे

July 8, 2026

सवारी टैक्सी में लादे गए बीयर के कार्टन: 84 बोतल और 24 केन बरामद

July 8, 2026

इंजीनियरिंग कार्यों में जोधपुर मंडल की उल्लेखनीय प्रगति

July 8, 2026

शाला क्रीड़ा संगम गौशाला मैदान का किया निरीक्षण

July 8, 2026