Doordrishti News Logo

बेटी रेप और मर्डर में फंस चुकी है.. खाते में चार लाख डालो

  • उम्मेद अस्पताल की महिला नर्सिंग कर्मी से 2.40 लाख की ठगी
  • नोएडा क्राइम ब्रांच का अधिकारी बन कर किया कॉल

जोधपुर,बेटी रेप और मर्डर में फंस चुकी है.. खाते में चार लाख डालो। शहर के उम्मेद अस्पताल में कार्यरत महिला नर्सिंग कर्मचारी से 2.40 लाख की ठगी किए जाने का प्रकरण खांडाफलसा थाने में दर्ज हुआ है। ठगी करने वाले शख्स ने खुद को नोएडा क्राइम ब्रांच से बोलना बताया और बेटी के रेप और मर्डर केस में फंसने की धमकी देकर रुपए ऐंठ लिए। सकपकाई नर्सिंग कर्मी ने आननफानन में रकम को ट्रांसफर कर दिया। बाद में पता लगा कि बेटी तो सकुशल है। इस बारे में अब खांडाफलसा पुलिस जांच में जुटी है। रुपए होल्ड या रिफंड कराने के जतन किए जा रहे है।

यह भी पढ़ें – मैं भारत हूं….ने फहराया परचम

जीवणराम का कुआं नागौरी गेट के अंदर रहने वाली ललिता सोलंकी पत्नी कन्हैयालाल उम्मेद अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ में कार्यरत है। वह 7 मई की सुबह अपनी ड्यूटी पर थी तब उसके मोबाइल पर एक वाट्स एप कॉल आया कि उसकी बेटी रेप और मर्डर केस में फंस गई है। इसके लिए चार लाख रुपए देनेे होंगे। इसके लिए शातिर ने मो.शम्स अराफत खां के खाते में रुपए ट्रांसफर करने को कहा।

झांसे में ललिता सोलंकी ने अपने स्टाफ की मदद से पांच अलग-अलग खातों से 2.40 लाख रुपए शातिरों के खाते मेें ट्रांसफर कर डाले। बदमाशों ने उसे नोएडा क्राइम ब्रांच से बोलना बताया। मगर रुपए ट्रांसफर करने के बाद ललिता सोलंकी ने अपनी बेटी से बात की तो पता लगा कि वह सकुशल है और उसके साथ फ्रॉड किया गया है। मामले में खांडा फलसा पुलिस ने धोखाधड़ी में प्रकरण दर्ज किया है। अग्रिम जांच जारी है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026