Doordrishti News Logo

भारत निर्वाचन आयोग ने की लोकसभा क्षेत्रवार समीक्षा

  • लोकसभा आम चुनाव-2024
  • दूसरे चरण के जिला निर्वाचन अधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों को दिए दिशा निर्देश

जयपुर,भारत निर्वाचन आयोग ने की लोकसभा क्षेत्रवार समीक्षा। भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार साहू ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दूसरे चरण के सभी जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक कर लोकसभा आम चुनाव-2024 की तैयारियों की लोकसभा क्षेत्रवार समीक्षा की। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के उच्चाधिकारियों ने बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए ईवीएम से जुडे समस्त प्रोटोकॉल का विशेष तौर पर रिप्लेसमेंट की स्थिति में एसओपी का ध्यान रखने पर बल दिया। राजनैतिक दलों को ईवीएम कमिशनिंग की सूचना देने व उनकी सभी जिज्ञासाओं का तर्कपूर्ण जवाब दिए जाने के निर्देश दिए।आवश्यकतानुसार समय- समय पर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं प्रत्याशियों के साथ बैठक करने का भी सुझाव दिया।

यह भी पढ़ें – आयुर्वेद विश्वविद्यालय की ओर से योग प्रशिक्षण पाठ्यक्रम का शुरू

साहू ने विधानसभा चुनाव-2023 के समय राजस्थान द्वारा मतदान दिवस एवं इससे पूर्व के 72 घंटों के समय की गयी संपूर्ण व्यवस्थाओं की सराहना की एवं सुझाव दिया कि इस बार भी इस एसओपी का विशेष ध्यान रखा जाना है एवं मतदान दिवस को त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित कराने के लिए पहले से ही तंत्र विकसित किया जाना है। लोकसभा चुनावों के समय गर्मी के मौसम को देखते हुए मतदान दल के सदस्यों के साथ-साथ मतदाताओं के लिए छाया,पेयजल एवं लू से बचाव के उपाय सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने सभी रिटर्निंग अधिकारियों एवं जिला पुलिस अधीक्षकों से उनके जिले में लॉजिस्टिक अरेंजमेंट,बैलेट पेपर प्रिंटिंग,ईटीबीपीएस की स्थिति, होम वोटिंग,प्रशिक्षण,मतदान दल रवानगी व्यवस्था,आदर्श आचार संहिता,सी-विजिल,शिकायत,जब्ती की स्थिति एवं एमसीएमसी की कार्य प्रक्रिया की वस्तुस्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने आयोग के उच्चाधिकारियों को प्रदेश में उत्साहपूर्वक चल रही होम वोटिंग,केन्द्रीय पर्यवेक्षकों के साथ समन्वय के बारे में जानकारी दी और बताया कि इस बार मतदाता सूचना पर्ची को विशेष कैंप्स का आयोजन कर बीएलओ के माध्यम से वितरित करवाया गया है।पोस्टल बैलेट की आवश्यकता, कम्युनिकेशन प्लान, निर्वाचन संपन्न कराने वाले अधिकारियों,कर्मचारियों के प्रशिक्षण, कानून-व्यवस्था की स्थिति और स्वीप (SVEEP) गतिविधियों की भी समीक्षा की। बैठक में राज्य के स्टेट पुलिस नोडल अधिकारी एवं निर्वाचन विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर विकास प्राधिकरण का 1789 करोड़ का बजट पारित

February 24, 2026

जीवण माता मंदिर में फागोत्सव: होरी गायन से श्रद्धालु सराबोर

February 24, 2026

जन अभियोगों के समन्वित प्रयासों से त्वरित समाधान सुनिश्चित करें-कलेक्टर

February 24, 2026

पटवार सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के चयनितों को नियुक्ति आदेश जारी

February 24, 2026

जोधपुर रेल मंडल में दिव्यांग यात्रियों को बड़ी सुविधा

February 24, 2026

सरदारपुरा का चेटीचण्ड महोत्सव 20 मार्च से,तैयारियों को लेकर हुई बैठक

February 24, 2026

पं.एसके जोशी बेस्ट एस्ट्रो एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित

February 24, 2026

महिलाओं ने समझा सीवरेज की उपयोगिता व रख रखाव

February 24, 2026

ट्रैक्टर के पीछे लगी कंप्रेशर मशीन चोरी,विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी

February 24, 2026