Doordrishti News Logo

ईदुल फितर गुरुवार को मनाई जाएगी

जोधपुर,ईदुल फितर गुरुवार को मनाई जाएगी। शहर में ईद गुरुवार को मनाई जाएगी। माहे शव्वाल का चांद नज़र नहीं आया,इसलिए ईद गुरुवार को मनाई जाएगी। काजी मोहम्मद तय्यब अंसारी अध्यक्ष रूयत-ए-हिलाल (चांद) कमेटी और मौलाना शेर मोहम्मद खान रिजवी मुफ्ती ए राजस्थान ने एक संयुक्त विज्ञप्ति जारी करते हुए ऐलान किया है कि मंगलवार 9 अप्रैल 2024 को माहे शव्वाल का चाँद नज़र नहीं आया। चांद दिखाई देने की शहादत न मिलने पर कमेटी द्वारा सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 11 अप्रैल 2024 गुरुवार को ईदुल फितर मनाई जाएगी।

यह भी पढ़ें – कांस्टेबलों ने मजदूर बनकर किया दस्तयाब

दोनो धर्म गुरुओं ने अपील की है कि ईद की नमाज़ से पहले पहले “फितरा“ (सदक़ा ए फित्र) अदा कर दें। ईद आपसी प्रेम सौहार्द और मिलनसारी का त्यौहार है, इस दिन सभी गिले शिकवे भूल कर रब को राज़ी कर लें। ईद की नमाज़ ईदगाह मस्जिद जालोरी गेट में गुरुवार को सुबह 8:30 बजे अदा की जाएगी।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

अमित शाह की मौजूदगी में नर्मदा अवार्ड पर ऐतिहासिक समझौता

July 8, 2026

14 जुलाई को होटल चंद्रा में लगेगा निःशुल्क ज्योतिष शिविर

July 8, 2026

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला खाटू श्यामजी मंदिर प्रतिनिधिमंडल

July 8, 2026

पूर्व डीन के खिलाफ दस्तावेजों में हेरफेर और गबन का केस दर्ज

July 8, 2026

चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने का मामला दर्ज

July 8, 2026

वृद्धा के अनपढ़ होने का उठाया फायदा झांसे में लेकर 25 लाख हड़पे

July 8, 2026

सवारी टैक्सी में लादे गए बीयर के कार्टन: 84 बोतल और 24 केन बरामद

July 8, 2026

इंजीनियरिंग कार्यों में जोधपुर मंडल की उल्लेखनीय प्रगति

July 8, 2026

शाला क्रीड़ा संगम गौशाला मैदान का किया निरीक्षण

July 8, 2026