Doordrishti News Logo

गली से निकलने की बात को लेकर एक युवक पर हमला

युवक की माता का ओढ़ना खींचकर फाड़ा

जोधपुर,गली से निकलने की बात को लेकर एक युवक पर हमला। शहर के अंबेडकर कॉलोनी प्रतापनगर के रहने वाले एक युवक को गली से निकलने पर एक अन्य पक्ष के लोगों ने मारपीट की। युवक की माता का ओढऩा खींच कर लज्जा भंग की। इस घटना से क्षेत्र में एकबारगी तनाव वाली स्थिति बन गई। पीडि़त ने घटना को लेकर पुलिस थाने में लिखित में शिकायत दी है। देर रात तक मामला दर्ज किए जाने की प्रक्रिया जारी थी। पीडि़त पक्ष के लोग प्रतापनगर सदर थाने के बाहर जमा हो गए।

यह भी पढ़ें – चुनाव सुचारू सम्पन्न कराने को अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

जानकारी के अनुसार अंबेडकर कॉलोनी का रहने वाला एक युवक अपने जीजाजी के निधन पर महेश हॉस्टल के पीछे आज डांगड़ी रात में जागरण में आया था। वह रात साढ़े नौ बजे जागरण से निकल कर अपने घर स्कूटर पर जा रहा था। तब गबर वेल्डिंग की दुकान के पास से निकल रहा था इस दौरान वहां मौजूद असलम,सलीम उर्फ बच्चा,शाहरूख उर्फ फाफॅॅू,मुन्ना भाई,शाहरूख,रईस आदि ने वहां से निकलने की बात को लेकर उलाहना दिए जाने के साथ जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। फिर थापों मुक्कों,पत्थर एवं क्रिकेट बेट से हमला कर दिया। इस बीच उसके मोहल्ले के लोग एवं मां भी आ गई। तब आरोपियों ने उसकी माताजी से भी अभद्र व्यवहार किया। उनका ओढऩा खींच कर फाडऩे के साथ लज्जा भंग की। उसकी माताजी को भी जातिसूचक शब्द कहे और जान की धमकी दी। इस बात को लेकर क्षेत्र में एक बारगी तनाव वाली स्थिति बन गई। बाद में पीडि़त पक्ष के लोग प्रतापनगर सदर थाने पर पहुंचे और लिखित में आरोपियों को नामजद करते हुए शिकायत दी। पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज नहीं किया है,मगर उसे प्रक्रिया में रखा गया है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से ईनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026