Doordrishti News Logo

एसिड डालकर जलाने की धमकी,पीड़िता सहमी

कोर्ट आई महिला को वीडियो दिखाकर केस वापिस लेने के लिए धमकाया

जोधपुर,एसिड डालकर जलाने की धमकी,पीड़िता सहमी।शहर के अभय कमाण्ड एण्ड कंट्रोल के सामने एक कार सवार व्यक्ति ने कोर्ट आई महिला को बीच रास्ते में पुराना वीडियो दिखा कर सार्वजनिक करने की धमकी दी। साथ ही महिला और उसके बेटी को एसिड से जलाने की धमकियां देकर केस में बयान बदलने को कहा। पीडि़ता ने इस बाबत के उदयमंदिर थाने में नामजद व्यक्ति के खिलाफ धमकाने का केस दर्ज करवाया है। इस बात को लेकर अब पीडि़ता सहमी सी है।

यह भी पढ़ें – छात्र को कमरे में बंधक बनाकर मारपीट

एक महिला की तरफ से दी गई रिपोर्ट में बताया कि वह 19 मार्च को अपने किसी काम से कोर्ट आई थी। फिर वापिस अभय कमाण्ड एण्ड कंट्रोल के सामने से निकल रही थी। तब रवि डोपल नाम का शख्स आया और केस में बयान बदलने के लिए धमकाया। उसने वीडियो का सार्वजनिक करने की धमकी दिए जाने के साथ उसके व उसकी बेटी को एसिड डालकर जलाने की भी धमकी दी। आरोपी के खिलाफ पहले से ही महिला की तरफ  से केस दर्ज करवाया हुआ है,उसमें वह बयान बदलने के लिए धमका रहा है। अब उदयमंदिर पुलिस ने महिला को धमकाने का अलग से प्रकरण दर्ज किया है। इस बारे में पुलिस की तरफ से जांच की जा रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026