बीकानेर आबकारी अधिकारी के निवास पर एसीबी का सर्च
आय से अधिक संपत्ति अर्जित की सूचना पर चल रहा सर्च
जोधपुर,बीकानेर आबकारी अधिकारी के निवास पर एसीबी का सर्च।भ्रष्टचार निरोधक ब्यूरो की ओर से आय से अधिक संपत्ति के प्रकरण में जिला बीकानेर के आबकारी अधिकारी के जोधपुर निवास और अन्य स्थानो पर आज सर्च ऑपरेशन चलाया गया। दोपहर तक समाचार लिखे जाने तक एसीबी की कार्यवाही जारी थी।
ब्यूरो के डीआईजी हरेंद्र महावर ने बताया कि आय से अधिक संपत्ति के मामले को लेकर बीकानेर जिले के आबकारी अधिकारी मोहनलाल के निवास एवं अन्य स्थानों पर आज एसीबी की तरफ से सर्च किया जा रहा है। उन पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित किए जाने की जांच की जा रही है। तीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के सुपरविजन में यह सर्च चलाया जा रहा है। अभी कार्यवाही जारी है। मोहनलाल का निवास स्थान जोधपुर में बताया जाता है। उनके जोधपुर एवं बीकानेर स्थित ठिकानों पर यह सर्च चलाया जा रहा है।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

