Doordrishti News Logo

मोपेड सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,मौत

  • पीछे से मारी टक्कर में बेरीकेड से टकराया सिर
  • गंभीर चोट लगी

जोधपुर,मोपेड सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,मौत। पुलिस ट्रेंनिग सेंटर के सामने मोपेड सवार व्यक्ति को पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर उछाल दिया। हादसे में मोपेड लूना सवार बेरिकेड से टकराया और उसे गंभीर चोट लगी। इसे पहले एमजीएच लेकर गए बाद में एमडीएम अस्पताल रैफर कर दिया गया। कुछ देर बाद मौत हो गई। मृतक के पुत्र की तरफ से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अब केस दर्ज करवाया गया है।

यह भी पढ़ें – करणसिंह उचियारड़ा होंगे जोधपुर लोकसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी

मंडोर पुलिस ने बताया कि बालसमंद स्थित नया बास निवासी अमरसिंह राठौड़ अपनी मोपेड लूना लेकर घर से किशोर बाग की तरफ जा रहा था। तब वह गाड़ी लेकर पीटीएस रोड गेट के सामने पहुंचा तब किसी वाहन चालक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह उछल कर सडक़ पर लगे बेरिकेड से टकराया गया। सिर पर गंभीर चोट लगने पर तत्काल एमजीएच ले जाया गया। मगर बाद में उसे एमडीएम अस्पताल रैफर कर दिया गया। कुछ देर बाद उपचार के बीच मौत हो गई। मृतक के पुत्र दिनेश सिंह की तरफ से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दी गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजन के सुपुर्द किया। अग्रिम जांच की जा रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: