Doordrishti News Logo

पुत्रवधु ने पुलिस को बताया मैंने नहीं कहा हत्या करने को

  • पूछताछ के बाद पुलिस ने पुत्रवधु को छोड़ा
  • प्रेमप्रसंग की बात आई सामने
  • वारदात में प्रयुक्त पेचकस और खून से सने कपड़े बरामदगी के प्रयास

जोधपुर,पुत्रवधु ने पुलिस को बताया मैंने नहीं कहा हत्या करने को।शहर के निकट बोरानाडा स्थित आशीर्वाद नैनो मैक्स कॉलोनी में वृद्ध महिला की हत्या के आरोपी की प्रेमिका से पुलिस ने आज पूछताछ के बाद छोड़ दिया। उसने पुलिस को कहा कि उसने हत्या करने को नहीं बोला था। मगर प्रेम प्रसंग की बात को स्वीकार किया। पुलिस अब आरोपी से वारदात में प्रयुक्त पेचकस बरामद करने के साथ खून से सने कपड़े भी बरामद करेगी।

यहां क्लिक करके पढ़ें पूरी कहानी- युवक ने फंदा लगाकर दी जान,पत्नी के गलत संबंध का संदेह

आरोपी से वारदात स्थल का मौका मुआयना भी कराया जाना है। बोरानाडा थानाधिाकारी शकील अहमद ने बताया कि मंगलवार को आरोपी की निशानदेही पर उसके दोस्त के पास रखे हुए वृद्धा के मोबाइल को बरामद किया था। हत्या में प्रयुक्त नुकीले हथियार (पेचकस) की बरामदगी के प्रयास जारी हैं। इस मामले में मोबाइल बरामदगी के साथ हत्या के आरोपी के दोस्त से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने मृतका की पुत्रवधु से पूछताछ के उपरांत उसे छोड़ दिया है। उसने आरंभिक पूछताछ में हत्या करवाने जैसे बात से इंकार किया है। मगर प्रेमप्रसंग को लेकर जानकारी दी है।

इसे भी पढ़िए- सहेली के कहने पर किशोरी साथ गई,दो किशोरों ने मिलकर किया दुष्कर्म

आरोपी हत्या के बाद वृद्ध महिला का मोबाइल अपने साथ लेकर चला गया था। जिसे उसने अपने दोस्त को देकर कहा था कि इसकी स्क्रीन टूटी हुई है। जिसे कल ठीक करवाएंगे। दोस्त ने भी उसी का मोबाइल मानकर यारी दोस्ती में फोन अपने पास रख लिया था। अब पुलिस मोबाइल ठीक करवा आगे की जांच करेगी।

यह भी पढ़ें- करणसिंह उचियारड़ा का जोधपुर में भव्य स्वागत

ज्ञातव्य है कि हत्या के समय पुत्रवधु मोना कंवर के छोटे बेटे को ही हत्या के आरोपी राहुल ने टॉफी के रुपए देकर बाहर भेजा था। छोटा बच्चा बड़ी मां और दादी के पास ही रहता था। जबकि बड़ा बेटा मोना कंवर के साथ रहता था।

फैक्ट्री मेें जानपहचान के बाद बढ़ी नजदीकियां
आरोपी राहुल बोरानाडा में ही फैक्ट्री में इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। वहीं पर उसकी मुलाकात मोना कंवर से हुई। जानकारी के अनुसार आरोपी का भाई पर भी किसी की हत्या का मामला दर्ज है। मौजूदा समय में वह जेल में सजा काट रहा है। आरोपी शादीशुदा है और उसके भी एक चार साल की छोटी बेटी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews