Doordrishti News Logo

युवक ने फंदा लगाकर दी जान,पत्नी के गलत संबंध का संदेह

बड़े भाई ने नामजद के खिलाफ दी आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की रिपोर्ट

जोधपुर,युवक ने फंदा लगाकर दी जान,पत्नी के गलत संबंध का संदेह। शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित शंकरनगर में रहने वाले एक युवक ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है मगर उसकी पत्नी के किसी से गलत संबंध के चलते ऐसा कदम उठाने जाने की आशंका है। उसके बड़े भाई ने नामजद तीन युवकों के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया। इस बारे में अब नामजद के खिलाफ तफ्तीश आरंभ की गई है।

यह भी पढ़ें- सहेली के कहने पर किशोरी साथ गई,दो किशोरों ने मिलकर किया दुष्कर्म

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में मूलत: राजसमंद भीम तहसील के भंवरसिंह पुत्र हजारी सिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका भाई 30 वर्षीय किशोर सिंह यहां जोधपुर में अपनी पत्नी के साथ पिछले दो तीन साल से शंकर नगर में रहकर मजूदरी करता था। 11 मार्च को सूचना मिली कि उसने घर मेें फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है।

इसे भी पढ़िए- करणसिंह उचियारड़ा का जोधपुर में भव्य स्वागत

रिपोर्ट में बताया कि उसके भाई को पिछले तीन चार दिनों से ओमप्रकाश,हितेश प्रजापत एवं अंकुर माथुर नाम का शख्स तंग और परेशान कर रहे थे। इन लोगों द्वारा उसके भाई को घर आकर धमकाया भी गया था। परिवादी भंवरसिंह ने अपने भाई की पत्नी के गलत संबंध होने की भी आशंका जताई है। जिसके चलते उसके भाई ने सुसाइड किया है। उक्त लोगों को पुलिस ने नामजद करते हुए अब जांच आरंभ की है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026

पोलिंग बूथ में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पैर छूने पर विवाद

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से किया संवाद,लिया फीडबैक

September 11, 2026