Doordrishti News Logo

दुकान में संदिग्ध हालात में लगी आग

जोधपुर,दुकान में संदिग्ध हालात में लगी आग। शहर के पाल बालाजी मंदिर के सामने तडक़े पांच बजे एक दुकान में भीषण आग लग गई। आग कैसे लगी इस बारे में पता नहीं चला है। दुकानदार की तरफ से पुलिस में भी कोई रिपोर्ट नहीं दी गई है। दुकान ड्राईक्लिनर की बताई गई है।

यह भी पढ़ें – नाले में मिला अज्ञात शव,पहचान के प्रयास

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थानाधिकारी नितिन दवे ने बताया कि मंगलवार की तडक़े पाल बालाजी मंदिर के सामने एक दुकान में आग लगने की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची। दुकान काफी जल गई और नुकसान पहुंचा है। मौके पर बाद में फायर स्टेशन से दमकल को भी बुलाया गया। हालांकि समय पर आग को काबू कर लिया गया। आग कैसे लगी इस बारे में पता नहीं चला है। दुकान ड्राईक्लिनर की थी और दुकानदार की तरफ से अभी कोई रिपोर्ट नहीं दी गई है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: