Doordrishti News Logo

पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर ममता सरकार बर्खास्त करने की मांग

जोधपुर,पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार पश्चिम बंगाल के सन्देशखली में हाल ही में महिलाओं पर घटित जघन्य अपराधों एवं अत्याचारों के विरोध में भाजपा जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा के सानिध्य में नई सड़क स्थित राजीव गांधी की मूर्ति के पास भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पश्चिम बंगाल की टीएमसी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर ममता बनर्जी की सरकार को बर्खास्त करने की मांग की गई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार,लूट, बलात्कार,आगजनी,हिंसा,अराजकता, तृष्टीकरण को लेकर हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की।

यह भी पढ़ें – महिला को पति का जानकार बता कर धोखाधड़ी

इस दौरान शहर विधायक अतुल भंसाली ने मीडिया से कहा कि बीते दिनों पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में हुई घटना पर वहां की महिलाओं के लिए न्याय की मांग को लेकर भाजपा राष्ट्र स्तर पर प्रदर्शन कर रही है। इसी कड़ी में जिला संगठन की ओर से भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर सीएम ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति से ममता बनर्जी की टीएमसी सरकार की बर्खास्त की मांग की है।

यह भी पढ़ें – चाइल्ड पोर्नोग्राफी केस मेें दो अभियुक्त गिरफ्तार

इस अवसर पर देहात जिलाध्यक्ष जगराम विश्नोई जिला महामंत्री डॉ. करणीसिंह खींची,विजय राजोरिया, मनीष पुरोहित,जगदीश धाणदिश, संजय चंदीरमानी,भंवरलाल दैया, महेन्द्र तंवर,हंसराज प्रजापत,गीता भाटी,गोविन्द गहलोत,महेश व्यास, प्रतिपक्ष नेता लक्ष्मीनारायण सोलंकी, भवानी सिंह शेखावत,सुरेश भाटी, सुनिल भाटी,महेन्द्र छंगाणी,भूपेन्द्र राज सिंघवी,राकेश बागरेचा,भैरूदास वैष्णव,कमलेश गोयल,राणाराम सिसोदिया,कविता कृष्णमूर्ति,संजू व्यास,वरूण धाणदिया,अनिल वैष्णव, रफीक लोहार,धन्नाराम मेघवाल,हेमंत सोलंकी,जयंत सांखला,मुकेश माली, अशोक खिचीं,शंकरलाल जांगिड़, राजेन्द्र सोनी,दीपक राजोरिया,शुभम हंस,आशा झाझडिया,किशोर सोलंकी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

रक्तदान करेंगे,मतदान भी करेंगे थीम पर वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया

September 3, 2026

नगर निगम जोधपुर में बुधवार को 41 ने लिया अभ्यर्थिता वापस

September 3, 2026

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया प्रशिक्षण स्थल का जायजा

September 3, 2026

कार की टक्कर से नीचे गिरे बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने कुचला

September 3, 2026

एक दर्जन से अधिक जिलों में 6 सितंबर तक न्यायिक कार्य से दूरी का ऐलान

September 3, 2026

पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने वार्ड बढ़ाकर लोकतंत्र का बनाया मजाक: शेखावत

September 3, 2026

देर रात जातरूओं को लिया अज्ञात वाहन ने चपेट में,एक की मौत

September 3, 2026

हनुमानगढ़ के युवक को एंबुलैंस 108 ने अस्पताल में कराया भर्ती,मौत

September 3, 2026

पता पूछने के बहाने वृद्धा के गले से सोने की चेन झपट्टी

September 3, 2026