Doordrishti News Logo
  • पयर्टकों की बस व ट्रेलर में भिडंत -हादसे में बच्चे रह गए पूरी तरह सुरक्षित
  • जिले बाप कस्बे के गाडना गांव की सरहद में अलसुबह हुआ हादसा -मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शेखावत ने जताया शोक

जोधपुर, नई दिल्ली से तीन लोगों का परिवार जैसलमेर घूमने के लिए पर्यटक मिनी बस में सवार हुआ। बदकिस्मती से उनकी मौत जोधपुर के बाप कस्बे में लिखी थी। शनिवार की सुबह हुए भीषण हादसे में इस मिनी बस और एक ट्रेलर के बीच आमने सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई।

drivers-nap-snatched-five-lives-12-injured

हादसे में पांच लोगों की तत्काल मौत हो गई। जबकि 12 घायल हो गए। सबसे बड़ी बात यह रही कि इतनी भीषण दुर्घटना के बाद लगता था कि कोई भी नहीं बचेगा। मगर ईश्वरी अनुकंपा रही कि एक भी बच्चा जख्मी नही हुआ,उन्हें मामूली चोटें लगी हैं।

दुर्घटना की वजह पर्यटक बस के चालक को झपकी आना बताया जा रहा है। वह खुद भी कालकल्वित हो गया। सभी घायलों को नजदीक के बीकानेर अस्पताल भेजा गया है। शवों को कार्रवाई के लिए बाप के चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है।

drivers-nap-snatched-five-lives-12-injured

इस दुर्घटना को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दुख प्रकट करने के साथ घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

बाप थानाधिकारी हरिसिंह ने बताया कि नई दिल्ली के तीन लोगों का परिवार शुक्रवार की शाम को जैसलमेर भ्रमण के लिए निकला था। ये लोग एक मिनी पर्यटक बस में सवार थे। इसका चालक फारूक था।

यह लोग बस लेकर शनिवार की सुबह जोधपुर की सरहद में पहुंचे थे। फिर बाप कस्बे से होकर जैसलमेर- बीकानेर हाइवे से गुजरे। बाप के निकटवर्ती गाडना गांव के समीप पहुंचने पर फलोदी से बीकानेर एक लोहे के पाइपों से भरा ट्रेलर जा रहा था। संभवत:

मिनी पर्यटक बस के चालक को झपकी आ गई होगी और वह ट्रेलर से जा भिड़ा। थानाधिकारी ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि मिनी बस पूरी तरह बिखर गई। पांच लोगों ने मौके  पर ही दम तोड़ दिया।

इनके शव गाड़ी में लटकने के साथ हाथ पैर इधर उधर उछल कर गिर गए। सूचना मिलने पर बस में सवार 5 लोगों की मौत के साथ ही 12 और भी सवार थे जिन्हें उपचार के लिए तत्काल बीकानेर अस्पताल भेजा गया।

थानाधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना में सबसे बड़ी बात रही एक भी बच्चा जख्मी नहीं हुआ। अन्यथा दुर्घटना को देखते हुए लगता है कि कोई नहीं बच सकता था। इसे ईश्वरी अनुकंपा माना जा सकता है।

इनकी हुई मौत

थानाधिकारी हरिसिंह के अनुसार इस हादसे में मिनी पर्यटक बस का चालक फारूक के साथ ही नई दिल्ली के विकास रोहिला, नई दिल्ली के देवेंद्र चौधरी, नई दिल्ली की पूजा पांचाल, हरियाणा के रोहतक की रिचा जैन की मौत हो गई।

ये लोग हुए घायल

इस दुर्घटना में नई दिल्ली के सर्वाेत्तम पटेल, 13 साल का अर्नव पुत्र सर्वोत्तम, 8 साल का अभिनव पुत्र सर्वोत्तम, रिचा रोहिला पत्नी विकास रोहिला, दस साल का विहान रोहिला पुत्र विकास रोहिला, 6 साल का अंकुर चौधरी पुत्र देवेंद्र चौधरी, 8 साल का आरू पुत्र देवेंद्र चौधरी, संदीप कुमार पुत्र किरोड़ी लाल,कामना पत्नी संदीप कुमार, 10 साल का शिवेन पुत्र संदीप कुमार एवं 7 साल का विकास पुत्र संदीप कुमार एवं रोहतक हरियाणा की पुलकित जैन घायल हो गए। इनमें बच्चों को मामूली चोटें लगी है। रिचा रोहिला और कामना की हालत कुछ नाजुक बताई जाती है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026