Doordrishti News Logo

ट्रकों से आधी रात को डीजल चुराने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

अलग अलग थानों में हो रखे थे मामले दर्ज

जोधपुर,ट्रकों से आधी रात को डीजल चुराने वाला एक आरोपी गिरफ्तार।शहर की झंवर पुलिस ने एक ट्रक से रात के समय में डीजल चुराने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। इस बारे मेें अब उससे पूछताछ की जा रही है। संदेह है कि आरोपी डीजल चुराकर आगे किसी को बेच देता था। पुलिस अब पकड़े गए अभियुक्त से पड़ताल में जुटी है। उसके एक अन्य साथी का भी पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें – दोषी तीन चिकित्सक एपीओ और नर्सिंग ऑफिसर निलंबित

झंवर पुलिस ने बताया कि गत 24 जनवरी की रात को पूनिया की प्याउ 20 मील पर खड़े एक ट्रक के डीजल टैंक का ताला तोडक़र उसमें से 150 लीटर डीजल चोरी होने की रिपोर्ट मेहरामनगर झंवर निवासी भूपेंद्र जाट की तरफ से दी गई थी। इसमें बताया कि रात को उसके ट्रक को चालक गाड़ी को उक्त स्थान पर खड़ा कर चला गया था। रात दो बजे एक बाइक पर दो शख्स आए और डीजल टेंक का ताला तोडक़र उसमें से 150 लीटर डीजल चोरी कर ले गए। घटना में अब जांच के बाद पुलिस ने एक आरोपी मथानिया के रहने वाले चूनाराम को गिरफ्तार किया है। शहर क राजीव गांधी नगर एवं बोरानाडा थाने में भी डीजल चोरी के प्रकरण दर्ज हो रखे हैं। इनके संबंध में भी आरेापी से पूछताछ की जा रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026

प्राध्यापक भर्ती परीक्षा 2022 में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर

April 3, 2026