Doordrishti News Logo

वेटलैंड मित्र के रूप में दिलाई शपथ

वेटलैंड दिवस मनाया

जोधपुर,भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण, शुष्क अंचल क्षेत्रीय केंद्र में आज वेटलैंड दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कार्यालय प्रभारी डॉ पुष्पा कुमारी ने राजस्थान के वेटलैंड बायोडायवर्सिटी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि राजस्थान में वेटलैंड फ्लोरा तथा फोना अत्यधिक समृद्ध है तथा बायोडायवर्सिटी में इसका विशेष महत्व है।आर्द्रभूमि मानव की आर्थिक,सामाजिक उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस अवसर पर संस्थान के सभी कर्मचारियों को वेटलैंड मित्र के रूप में शपथ दिलाई गई। जिसके तहत आर्द्रभूमि को स्वस्थ रखने,आर्द्रभूमि अतिक्रमण हटाने,ठोस और तरल कचरे के निपटान,संसाधनों के अधिक उपयोग से आर्द्रभूमि का क्षरण,लोगों के स्वास्थ्य,प्रकृति और जैव विविधता नुकसान को रोकने हेतु प्रयास करेगें। व्यक्तिगत तथा सामूहिक प्रयास से आर्द्रभूमि संरक्षण की दिशा में सकारात्मक बदलाव लाएंगे।

यह भी पढ़ें – नियमित निरीक्षण एवं मोनिटरिंग पर दें ध्यान-शिक्षा मंत्री

हमारी आर्द्रभूमि की रक्षा और संरक्षण के लिए आवश्यक कदम उठाने और विभिन्न हितधारकों के साथ हाथ मिलाने का संकल्प लेते हैं। आर्द्रभूमि को ठोस और तरल कचरे से मुक्त रखेंगे,जागरूकता फैलाएंगे और दूसरों को इस प्रयास में शामिल होने के लिए प्रेरित करेंगे।इस अवसर पर डॉ पुष्पा कुमारी के साथ ही डॉ आरके सिंह, इति जाल,भंवरू बक्स,रणजीत मेघवाल,रमेश कुमार,सौरव कुमार, जसपाल सिंह, हर्षित कुलश्रेष्ठ,पंकज सक्सेना,नीतू शर्मा,लिखमा राम, करतार,रतन लाल,प्रेम चंद,खेमराज, मनोहर आदि ने वेटलैंड मित्र के रूप में शपथ ली।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

October 29, 2026
एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

October 29, 2026
दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

October 29, 2026
वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

October 29, 2026
पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कमला नेहरू टीबी अस्पताल को मिली आधुनिक महिला वार्ड की सौगात

October 29, 2026