Doordrishti News Logo

भूल से गेहूं में डालने वाली दवाई खाई,अस्पताल में मौत

जोधपुर,भूल से गेहूं में डालने वाली दवाई खाई,अस्पताल में मौत।शहर के माता का थान स्थित मदेरणा कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति ने भूल से गेहूं में डाली जानी वाले दवाई का सेवन कर लिया। तबीयत बिगडऩे पर एमजीएच में भर्ती करवाया गया। मगर उसकी उपचार के बीच मौत हो गई। इस बारे में पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव परिजन को सौंपा।

यह भी पढ़ें – रामेश्वर मंदिर में मनाई 11 हजार दीपकों से दीपावली

माता का थान पुलिस ने बताया कि आसोप निवासी मूलचंद पुत्र भोलाराम सोनी ने मर्ग में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 20 जनवरी को मदेरणा कॉलोनी क्षेत्र में रहने वाले उसके बहनोई ललित कुमार पुत्र खेतुलाल सोनी ने दवाई की जगह गेहूं में डालने वाली रासायनिक दवाई का सेवन कर लिया। तबीयत बिगडऩे पर इलाज के लिए महात्मा गांधी अस्पताल लेकर गए। जहां उपचार के बीच उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजन को सुपुर्द किया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मोलिक्यूलर बायोलॉजी टेकनिक्स एंड बेसिक जेनेटिक डेटा इंटरप्रेटेसन का प्रशिक्षण

March 7, 2026

नेशनल डेंटिस्ट डे पर आयुर्वेद विश्वविद्यालय में विशेष कार्यशाला

March 7, 2026

बोरानाडा गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग

March 7, 2026

महाप्रबंधक अमिताभ ने किया जैसलमेर स्टेशन का निरीक्षण

March 7, 2026

कनकपुरा स्टेशन यार्ड में तकनीकी कार्य से प्रभावित रहेंगी जयपुर रुट की ट्रेनें

March 7, 2026

जयपुर-जोधपुर ट्रेन अब इलेक्ट्रिक इंजन से होगी संचालित

March 7, 2026

मोबाइल से भी ले सकते हैं प्लेटफॉर्म टिकट

March 7, 2026

नागरिकों की सम्पत्ति की रक्षा करेगा अधिनियम-संसदीय कार्य मंत्री

March 7, 2026

बाइक चोर गिरफ्तार,घर के आगे खड़ी बाइक को चुराया था

March 7, 2026