Doordrishti News Logo

आईपीएस पर फायर कर भागने वाला 50 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार

जोधपुर,आईपीएस पर फायर कर भागने वाला 50 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार। कमिश्ररेट की जिला पूर्व पुलिस ने 50 हजार के इनामी अपराधी को आज गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी छह महिने पहले मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में फरार हुआ था। वक्त घटना उसने प्रशिक्षु आईपीएस बी.आदित्य पर फायर किया था। आरोपी द्वारा पांच फायर किए गए थे।

यह भी पढ़ें – कैब कार चालक से मारपीट कर नगदी लूटी

डीसीपी पूर्व डॉ.अमृता दुहन ने बताया कि गत साल जुलाई में डीएसटी पूर्व एवं डांगियावास थाना पुलिस की तरफ से नाकाबंदी में एक क्रेटा को टायर बस्ट कर रुकवाया था। तब दो लोग कार में तस्करी के आरोप में पकड़े गए थे मगर एक आरोपी सुंदर उर्फ सुरेंद्र उर्फ सेठी भागने में सफल हो गया था। उसने भागते समय पुलिस पर फायरिंग की थी। तब प्रशिक्षु आईपीएस बी.आदित्य पर फायर किए गए थे।

यह भी पढ़ें – 22 जनवरी को मनेगी सदी की सबसे बड़ी दिवाली-शेखावत

आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हुई थी। वह पंजाब भाग गया और फरारी काट रहा था। आज उसके बनाड़ एरिया में आने की जानकारी मिलने पर डीएसटी पूर्व प्रभारी कन्हैयलाल के सुपरविजन में टीम का गठन कर उसे बनाड़ पुलिस के सहयोग से पकड़ लिया गया।
डीसीपी पूर्व डॉ.दुहन ने बताया कि आरोपी पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी सुदंर उर्फ सुरेंद्र उर्फ सेठी गत दिनों राजसमंद में भी अवैध पिस्टल और डोडा पोस्त के एक प्रकरण में वांटेड है। आरोपी सुरेश बाबल गैंग से जुड़ा है जो मादक पदार्थ एवं हथियार तस्करी में लिप्त है। यह लोग हर वक्त अपने पास में अवैध पिस्टल आदि रखते है। पुलिस ने आज फरार आरोपी पाली जिले के शिवपुरा थानान्तर्गत विश्नोईयों की ढांनियाँ भाणिया निवासी सुरेंद्र उर्फ सुंदर उर्फ सेठी पुत्र पुखराज विश्रोई को गिरफ्तार कर लिया है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: