Doordrishti News Logo

साथी को ट्रक से कुचला देख बाइक लेकर भागा श्रमिक

  • ट्रक चालक भी फरार
  • साथी मजदूर भी फरार

जोधपुर,साथी को ट्रक से कुचला देख बाइक लेकर भागा श्रमिक। शहर के सांगरिया क्षेत्र में बाइक सवार एक श्रमिक पीछे बैठा नीचे गिर गया। सामने से आए एक ट्रक ने कुचल दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसा देख साथी बाइक को लेकर भाग गया। ट्रक चालक भी गाड़ी को छोडक़र फरार हो गया। पुलिस ने अब मृतक के पिता की तरफ से साथी मजदूर बाइक चालक और ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दी है।दरअसल मूलत: करवड़ हाल पाली रोड झालामंड स्थित झुग्गी झोपडिय़ों के पास एक बैंक के पीछे रहने वाला 25 साल का मंगलाराम पुत्र सीताराम हमेशा की तरह मजदूरी के लिए घर से पैदल निकला था। वह कुछ आगे गया तो उसका परिचित मजदूर सुरेश भाट मिला गया था। जिस पर मंगलाराम सुरेश भाट की बाइक पर पीछे बैठ गया।

यह भी पढ़ें – वर्तमान में कर्मचारी संगठनों का दायित्व बढ़ गया-चटर्जी

शाम को काम से फ्री होकर यह लोग शताब्दी सर्किल होते हुए एक पेट्रोल पंप पर पहुंचे जहां गाड़ी में तेल भरवाने के बाद फिर सांगरिया की तरफ आ रहे थे। जहां पर सुरेश ने बाइक को लापरवाही से चलाया जिससे पीछे बैठा मंगलाराम नीचे गिर गया। इतने में सामने से आई एक ट्रक ने मंगलाराम को कुचल दिया। ट्रक का पहिया उसके सिर के दाहिने हिस्से से निकल गया और उसका मस्तिषक बाहर आ गया। हादसे में गिरा सुरेश बाद में बाइक लेकर भाग गया। इधर ट्रक चालक भी गाड़ी को छोडक़र भाग निकला। घटना को लेकर अब कुड़ी भगतासनी थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने बाइक चालक सुरेश भाट और ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026