Doordrishti News Logo

ठंड भी नहीं रोक पा रही आर्य वीरों के हौसले की उड़ान

शीतकालीन आवासीय योग,व्यायाम प्रशिक्षण,व्यक्तित्व विकास व चरित्र निर्माण शिविर

जोधपुर,ठंड भी नहीं रोक पा रही आर्य वीरों के हौसले की उड़ान।महर्षि दयानंद सरस्वती स्मृति भवन न्यास के तत्वाधान में आयोजित आर्य वीर दल राजस्थान के शीतकालीन आवासीय योग,व्यायाम प्रशिक्षण, व्यक्तित्व विकास एवं चरित्र निर्माण शिविर के छठे दिन आर्य वीर सैनिक की तरह कदमताल मिलाते हुए सैनिक शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। आर्य वीर दल जोधपुर के जिला संचालक एवं शिविर सह संयोजक डा.महेश परिहार ने बताया कि शिविर में आर्य वीर विश्व भारती गुरुकुल हरियाणा के व्यायाम शिक्षक एवं शिविर के मुख्य प्रशिक्षक कौशल शास्त्री के मार्गदर्शन में लाठी, तलवार,भाला,जूडो कराटे,सूर्य नमस्कार,भूमि नमस्कार,योगासन, सैनिक शिक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। व्यायाम शिक्षक जीवनलाल आर्य,दिनेश आर्य आर्य वीरों को प्राचीन भारत के गौरवशाली इतिहास और आजादी के आंदोलन में आर्य समाज के योगदान के बारे में देश भक्ति गीतों और अपने ओजस्वी बौद्धिक उद्बोधन से लाभान्वित कर उनका चरित्र निर्माण कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें – जोधपुर-बीकानेर ट्रेक पर इलेक्ट्रिक लोको से दौड़ी रणकपुर एक्सप्रेस

शिविर सह संयोजक एवं पाणिनी नगर आर्य समाज के प्रधान वीरेन्द्र जांगिड़ के नेतृत्व में लक्ष्मण सिंह आर्य,नरेंद्र आर्य,सुमित आर्य,सोहन सिंह आर्य, शिवराम आर्य,करण सिंह भाटी, युधिष्ठिर गहलोत,नरपत सिंह गहलोत भाभा,रविंद्र सिंह चौहान,नारायण सिंह गहलोत,रामेश्वर जसमतिया सहित जोधपुर की आर्य समाजों के सक्रिय पदाधिकारी इन आर्यवीरों का उत्साह बनाए रखने व इनकी व्यवस्थाओं में अपने पूरे सामर्थ्य के साथ जुटे हैं।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026

पीछा कर मादक पदार्थ तस्कर को पकड़ा 86 ग्राम एमडी बरामद

October 12, 2026