जोधपुर, भगवान शिव और मां पार्वती के विवाह का पर्व महाशिवरात्रि इस बार 11 मार्च शनि अमावस्या को मनाया जाएगा। शुभबेला में मनाए जाने वाले इस महाशिवरात्रि पर्व को लेकर शहर के शिवमंदिरों में रंगरोगन का काम शुरू हो गया है। बच्चों ने घर घर जाकर चंदा एकत्र करना शुरू कर दिया है। पर्व को लेकर लोगों में उत्साह है। शहर के सभी शिवमंदिरों में अब सजावट का कार्य जोरों पर चल रहा है। भगवान शिव और मां पार्वती के विवाह का यह पर्व हर वर्ष धूमधाम से मनाया जाता रहा है। मगर कोरोना के चलते इस बार मंदिरों में विशेष रूप से गाइड लाइन पालना भी रहेगी। सोशल डिस्टेंस के साथ ही मंदिरों में भक्तगण रूद्राभिषेक सहित अन्य अभिषेक कार्य संपन्न करवा पाएंगे। मंदिरों में सुरक्षा की दृष्टि से अलग अलग पंक्तियों के लिए लाइनअप किया जा रहा है।
Related posts:

सेवा कार्यों के साथ मनाया महापौर प्रसन्नचंद मेहता का जन्मदिन

मोबाइल हैक कर 1.10 लाख निकाले दो बैंक खातों से रकम साफ

बाइक की टक्कर से आरटीओ एजेंट की मौत

स्कूटी सवार स्लीप होकर गिरा अस्पताल में मौत

मरू निनाद प्रांत घोष शिविर में लगाई पारंपरिक वाद्य यंत्रों की प्रदर्शनी

नहाय खाय की रस्म के साथ चार दिवसीय ‘छठ’ महापर्व शुरू

निर्वाचन ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर प्रधानाचार्य को नोटिस

ज्ञान पंचमी पर होंगे विविध धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन

