Doordrishti News Logo

विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

दहेज हत्या का प्रकरण दर्ज

जोधपुर,विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान। शहर बासनी औद्योगिक चरण प्रथम शंकर नगर में रहने वाली एक महिला ने मंगलवार की रात को अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसके भाई ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए भगत की कोठी थाने में मामला दर्ज कराया है। मृतका की शादी वर्ष 2016 में हुई थी। पुलिस ने बुधवार को शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया।

यह भी पढ़ें – फार्म हाउस से लौट रहे दो युवकों पर कातिलाना हमला

एसीपी पश्चिम नरेंद्र दायमा ने बताया कि शंकरनगर बासनी प्रथम चरण में रहने वाली 32 साल की आयुषी पत्नी अमित के मंगलवार रात को अपने घर में फंदा लगाकर जान देने की सूचना मिली थी। पुलिस को सूचना अस्पताल द्वारा दी गई। आयुषी के फंदा लगाने का पता चलने पर परिजन उसे एमडीएम अस्पताल लेकर आए थे, मगर यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। एसीपी नरेंद्र दायमा ने बताया कि मृतका आयुषी की शादी 13 जून 2016 को अमित के साथ हुई थी। उसके भाई जालोरी गेट खांडाफलसा निवासी प्रेम पालीवाल पुत्र कौशलचंद्र ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है। शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा परिजन को सुुपुर्द कर दिया गया। मामला भगत की कोठी थाने मेें दर्ज हुआ है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

अमित शाह की मौजूदगी में नर्मदा अवार्ड पर ऐतिहासिक समझौता

July 8, 2026

14 जुलाई को होटल चंद्रा में लगेगा निःशुल्क ज्योतिष शिविर

July 8, 2026

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला खाटू श्यामजी मंदिर प्रतिनिधिमंडल

July 8, 2026

पूर्व डीन के खिलाफ दस्तावेजों में हेरफेर और गबन का केस दर्ज

July 8, 2026

चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने का मामला दर्ज

July 8, 2026

वृद्धा के अनपढ़ होने का उठाया फायदा झांसे में लेकर 25 लाख हड़पे

July 8, 2026

सवारी टैक्सी में लादे गए बीयर के कार्टन: 84 बोतल और 24 केन बरामद

July 8, 2026

इंजीनियरिंग कार्यों में जोधपुर मंडल की उल्लेखनीय प्रगति

July 8, 2026

शाला क्रीड़ा संगम गौशाला मैदान का किया निरीक्षण

July 8, 2026