Doordrishti News Logo

पैदल छात्र से मोबाइल लूटने वाला युवक गिरफ्तार,साथी की तलाश

जोधपुर,पैदल छात्र से मोबाइल लूटने वाला युवक गिरफ्तार,साथी की तलाश।शहर के बोंबे मोटर-12वीं रोड पर पैदल निकल रहे छात्र से मोबाइल लूटने वाले एक युवक को देवनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के दूसरे साथी की तलाश की जा रही है। पकड़े गए आरोपी से पुलिस की पूछताछ जारी है। अन्य मोबाइल लूट की घटनाएं खुलने की संभावना जताई जाती है। देवनगर पुलिस ने बताया कि मामले में 17 सितम्बर को राइकाबाग बैंक कॉलोनी निवासी अशोक पुत्र राम लाल प्रजापत की तरफ से केस दर्ज करवाया गया था।

यह भी पढ़ें – राष्ट्रीय संगोष्ठी के ब्रोशर का विमोचन

इसमें बताया कि वह पैदल बोंबे मोटर चौराहा से 12वीं रोड की तरफ जा रहा था। वह फोन पर बात कर रहा था। एक स्कूटी पर युवक आए और उसका मोबाइल झपट कर ले गए। पुलिस ने बताया कि प्रकरण की जांच के बाद अब आरोपी जगदंबा कॉलोनी प्रतापनगर निवासी अकबर पुत्र मोहम्मद आजम को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।उसके दूसरे साथी का भी पता लगाया जा रहा है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026