Doordrishti News Logo

आदर्श क्रेडिट कॉपरेटिव सोसायटी का एमडी मुकेश मोदी गिरफ्तार

महामंदिर पुलिस धोखाधड़ी के प्रकरण मेें जयपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई

जोधपुर,आदर्श क्रेडिट कॉपरेटिव सोसायटी का एमडी मुकेश मोदी गिरफ्तार।मोटे मुनाफे का लालच देकर लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाने वाली आदर्श क्रेडिट कॉपरेटिव सोसायटी के एमडी मुकेश मोदी को महामंदिर पुलिस जयपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लाई है। उसके और अन्य के खिलाफ शहर की एक महिला ने धन दुुगुना करने के नाम पर धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया था। महामंदिर थाने के दो प्रकरणों में उससे तफ्तीश की जानी है।

यह भी पढ़ें – सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद नाबालिग का यौन शोषण

थानाधिकारी मांगीलाल ने बताया कि नागौर गेट कलाल कॉलोनी गली नंबर 9की रहने वाली रेखा पत्नी आत्माराम नागौरी की तरफ से केस दर्ज करवाया गया था। इसमें बताया कि उसने आदर्श क्रेडिट कॉपरेटिव सोसायटी मल्टी स्टेट की शाखा पावटा में अपनी धन राशि को लगाया था। 2 अगस्त 16 को उसने 1.50 लाख रुपए 36 माह के जमा करवाए थे बदले में उसे 2.25 लाख मिलने थे। फिर 2 अगस्त 18 में 2.37 लाख जमा करवाए थे जो 72 माह में 4.75 लाख मिलने वाले थे। मगर वह अपने मैच्योर हुई राशि को लेने 20 जुलाई 20 को पावटा शाखा पर गई तो वहां न तो कार्यालय था और न ही एजेंट मिला। इस तरह सोसायटी के लोगों ने उससे धोखाधड़ी करते रकम ऐंठ ली। पीडि़ता ने इस बारे में आदर्श क्रेडिट कॉपरेटिव सोसायटी के एमडी आदर्श नगर सिरोही निवासी मुकेश मोदी सहित अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी में रिपोर्ट दी थी। थाने में दो प्रकरण सामने आए हैं। मुकेश मोदी इन दिनों जयपुर जेल में बंद था। उससे मामले में तफ्तीश के लिए जयपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लाया गया है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

छह नगर पालिकाओं के लिए मतदान दल मंगलवार को रवाना होंगे

September 7, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल ने ली भाजपा की संगठनात्मक बैठक

September 7, 2026

रामदेवरा के लिए दिनभर ट्रेनें

September 7, 2026

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन एवं युवाम-द्वितीय संपन्न

September 7, 2026

जालोरी गेट से घंटाघर तक निकला मुख्यमंत्री का रोड शो

September 7, 2026

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 24वीं वार्षिक बैठक संपन्न

September 6, 2026

राज्य निर्वाचन आयोग ने नियुक्त किया पर्यवेक्षक

September 6, 2026

लूणी नदी से अवैध बजरी भरकर ले जा रहा डंपर को एमडीएम अस्पताल के पास पकड़ा

September 6, 2026

गलत दिशा में आए तीन बदमाशों ने बाइक सवार और उसके भाईयों पर किया जानलेवा हमला

September 6, 2026