Doordrishti News Logo
  • ज्वैलरी शॉप में लाखों की सेंध लगाने वाला नकबजन गिरफ्तार
  • माल बरामदगी के प्रयास
  • अन्य चोरियों के बारे में चल रही पूछताछ

जोधपुर,ज्वैलरी शॉप में लाखों की सेंध लगाने वाला नकबजन गिरफ्तार।शहर के निकट झंवर स्थित पुनिया की प्याऊ में एक ज्वैलरी शॉप में 15-16 दिसम्बर की रात को चोरों ने सेंध लगाकर लाखों के आभूषण चोरी कर ले गए। हालांकि चोरी गए माल का ब्यौरा अभी नहीं दिया गया है। पुलिस ने मामला सामने आने के साथ ही हरकत में आई और एक नकबजन को अब गिरफ्तार कर लिया। उससे आभूषणों की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें – बंद मकान के ताले तोड़ कर चोर 90 हजार की नगदी व आभूषण चुरा ले गए

झंवर पुलिस ने बताया कि मूलत: जोलीयाली हेमनगर हाल चौपासनी रामनगर निवासी मनीष उर्फ मोहन लाल सोनी पुत्र विजयलाल की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी एक ज्वैलरी की दुकान पूनिया की प्याउ जसनाथ मार्केट में है,15 दिसम्बर की शाम को वह दुकान मंगल कर अपने घर चला गया था। अगले दिन यानी 16 दिसम्बर को पड़ौसी दुकानदार ने सूचना दी कि उसकी दुकान का शटर ऊंचा हो रखा है। इस पर वह दुकान पर पहुंचा तो पता लगा कि चोरी हुई है। चोरों ने सरिया और लगिया से शटर का ऊंचा कर भीतर प्रवेश किया।

यह भी पढ़ें – सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद नाबालिग का यौन शोषण

चोरों की करतूत सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दी है। इनकी संख्या दो है। जाते हुए चोर सीसीटीवी कैमरे का स्टेण्ड और डीवीआर को भी तोड़ गए। दुकान से कितना माल पार हुआ इस बारे में रिपोर्ट में खुलासा नहीं किया गया है। मगर माना जा रहा है कि दुकान में लाखों के आभूषण चोरी हुए थे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

छह नगर पालिकाओं के लिए मतदान दल मंगलवार को रवाना होंगे

September 7, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल ने ली भाजपा की संगठनात्मक बैठक

September 7, 2026

रामदेवरा के लिए दिनभर ट्रेनें

September 7, 2026

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन एवं युवाम-द्वितीय संपन्न

September 7, 2026

जालोरी गेट से घंटाघर तक निकला मुख्यमंत्री का रोड शो

September 7, 2026

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 24वीं वार्षिक बैठक संपन्न

September 6, 2026

राज्य निर्वाचन आयोग ने नियुक्त किया पर्यवेक्षक

September 6, 2026

लूणी नदी से अवैध बजरी भरकर ले जा रहा डंपर को एमडीएम अस्पताल के पास पकड़ा

September 6, 2026

गलत दिशा में आए तीन बदमाशों ने बाइक सवार और उसके भाईयों पर किया जानलेवा हमला

September 6, 2026