Doordrishti News Logo

दो सूनेे मकानों में चोरों ने लगाई सेंध

एक का परिवार दादी के निधन पर गांव गया था

जोधपुर,दो सूनेे मकानों में चोरों ने लगाई सेंध।कमिश्नरेट में जिला पश्चिम में कुड़ी भगतासनी और बोरानाडा में दो सूने मकानों में चोरों ने सेंध लगाकर वहां से लाखों के जेवरात के साथ नगदी चुरा ले गए। एक का परिवार दादी के निधन पर गांव गया था। वापिस लौटा तो चोरी का पता लगा। संबंधित थाना पुलिस अब जांच कर रही है। कुड़ी पुलिस ने बताया कि मूलत: जैतारण तहसील के रामावास कलां हाल नवदुर्गा कॉलोनी झालामंड में किराए पर रहने वाले प्रहलाद सिंह पुत्र चांद सिंह की तरफ से केस दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि 14-15 दिसम्बर को उसका घर सूना था। वह अपनी मां के गया हुआ था। इस बीच सूने घर से अज्ञात चोर 12 हजार की नगदी के साथ सोने की कंठी,कान के पत्ते,पांच अंगुठियां, चांदी का ब्रेसलेट आदि चोर कर ले गए। कुड़ी पुलिस चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें – गरीब की सेवा वंचितों का सम्मान हमारा मूल मंत्र-मुख्यमंत्री

दूसरी तरफ बोरानाडा पलिस के अनुसार बालोतरा जिले के कल्याणपुर थानान्तर्गत अराबा हाल सुशांत विहार आरती नगर पाल गांव के पास रहने वाले गोपाल सिंह राजपुरोहित पुत्र लालसिंह ने रिपोर्ट दी कि वह परिवार सहित दादी के निधन पर 15 दिसम्बर को गांव गया था। 16 की सुबह वापिस लौटा तो घर के ताले टूटे मिले। अज्ञात चोरों ने घर में रखे चार सूटकेसों के ताले तोडक़र सारा सामान बिखेर कर वहां से ढाई तोला की पांच अंगुठियां,दो तोला चेन,कानों की मुर्कियां एवं 50 हजार की नगदी आदि सामान चोरी कर ले गए।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

रास्ता जाम करने और डंपर को जलाने पर राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

September 6, 2026

वृद्धा गाय को लेकर खेत पर गई वापिस लौटने तक चोर नगदी आभूषण ले गए

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का किया सम्मान

September 6, 2026

ट्रांसफर्मर से तेल चोरी करते समय लगा था करंट

September 6, 2026

डीआरएम ने डेगाना व रेन स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का किया निरीक्षण

September 6, 2026

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने सीएस को सौंपा ज्ञापन

September 6, 2026

सैटेलाइट अस्पतालों में जल्द शुरू होंगे सिजेरिशन सेक्शन: सीएस

September 6, 2026

व्यापार में परेशानी दूर करने का बोला: कलश में हीरे बताकर 8 लाख ठगे

September 6, 2026

मादक मामलों में फरार इनामी अपराधियों पर जोधपुर ग्रामीण पुलिस का शिकंजा

September 6, 2026