Doordrishti News Logo

जमीन विवाद में दो युवकों पर लाठियों और सरिया से जानलेवा हमला

जोधपुर,जमीन विवाद में दो युवकों पर लाठियों व सरिया से जानलेवा हमला। शहर के निकट बनाड़ स्थित नांदड़ी क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर कुछ लोगों ने दो युवकों पर लोहे के पाइप, सरिया और लाठियों से हमला कर दिया। हमलावरों ने पीडि़त को जमीन को लेकर धमकाया और प्लॉट खाली करने को कहा। पुलिस ने प्रकरण हत्या प्रयास में दर्ज कर अब जांच आरंभ की है।

यह भी पढ़ें – मरुधर एक्सप्रेस 21 दिसंबर तक बदले मार्ग से चलेगी

बनाड़ पुलिस ने बताया कि शिवशक्ति नगर नांदड़ी निवासी राजूसिंह सोलंकी पुत्र मरूधर सिंह ने मामला दर्ज कराया। इसमें बताया कि उसकी जमीन गुजरावास खुर्द गांव में भी है। वह 10 दिसम्बर को इस जमीन पर किसी काम से किशोरसिंह के साथ गया था। जहां पर पुखराज, श्रवण राम,राकेश एवं जितेंद्र सिंह कई अन्य युवक अलग अलग स्कार्पियो लेकर आए और जमीन को खुद की बताकर हमला किया। इन लोगों ने उस पर सरिया,लोहे के पाइप,लाठियों आदि से हमला किया। जिससे वह जख्मी हो गया। बीच बचाव करने आए किशोर सिंह पर भी हमला बोल दिया। पीडि़त ने रिपोर्ट में बताया कि इन लोगों द्वारा उसकी जमीन को हथियाने का प्रयास किया जा रहा है। पहले भी इनके खिलाफ उदयमंदिर थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दी जा चुकी है। बनाड़ पुलिस ने बताया कि मामला हत्या प्रयास में दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: