सड़क हादसे में दो की मौत
जोधपुर,सड़क हादसे में दो की मौत। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में हुए सडक़ हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। संबंधित थाना पुलिस ने मामले दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजन को सुपुर्द किया। बालेसर पुलिस ने बताया कि गांगाणा राजीव गांधी नगर के नितेकरम नगर निवासी रिडमल पुत्र तारो भील ने मामला दर्ज करवाया। इसमें बताया कि उसका पुत्र मुकेश और साथी रमेश पुत्र गुलाराम अपनी बाइक लेकर जोधपुर से राजमथाई बालेसर की तरफ जा रहे थे। तब पणिहारी होटल के सामने एक बोलेरो चालक ने चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए एमडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर उसके पुत्र मुकेश की उपचार के बीच मौत हो गई। वहीं रमेश का अस्पताल में उपचार जारी है। बालेसर पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया।
यह भी पढ़ें – यह था शातिर वाहन चोर,पकड़ा गया
ओसियां थाने में दी रिपोर्ट में मेघवालों का बास घेवड़ा निवासी दिनेश पुत्र अचलाराम मेघवाल ने पुलिस को बताया कि 3 दिसंबर की शाम के समय घेवड़ा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक पर जा रहे उसके भाई के टक्कर मारकर उछाल दिया। गंभीर रूप से घायल उसके भाई को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। ओसियां पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव परिजन को सौंपा।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

मोबाइल हैक कर 1.10 लाख निकाले दो बैंक खातों से रकम साफ

बाइक की टक्कर से आरटीओ एजेंट की मौत

स्कूटी सवार स्लीप होकर गिरा अस्पताल में मौत

मरू निनाद प्रांत घोष शिविर में लगाई पारंपरिक वाद्य यंत्रों की प्रदर्शनी

नहाय खाय की रस्म के साथ चार दिवसीय ‘छठ’ महापर्व शुरू

निर्वाचन ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर प्रधानाचार्य को नोटिस

ज्ञान पंचमी पर होंगे विविध धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन

टैक्सी में छूटा लाखों के आभूषणों और नकदी से भरा बैग पीड़ित को लौटाया

